अमेरिका में कोरोना का नया वेरिएंट जेएन.एक लगभग आधे मामलों के लिए जिम्मेदार

लॉस एंजिल्स। अमेरिका में कोरोना का नया वेरिएंट जेएन.एक तेजी से फैल रहा है और अब यह देश में कोविड-19 के नवीनतम मामलों में लगभग आधे के लिए जिम्मेदार है। यह जानकारी सिन्हुआ ने अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के हवाले से मंगलवार को दी। जेएन.एक वर्तमान में अमेरिका में सबसे तेजी से फैलने वाला और मुख्य वेरिएंट है। सीडीसी के अनुसार, यह पूरे देश में 44 प्रतिशत से ज्यादा नए संक्रमणों के लिए जिम्मेदार है, जो पहले रिपोर्ट किए गए 21.4 प्रतिशत से दुगुने से ज्यादा है।

सीडीसी का अनुमान है कि न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क सहित पूर्वोत्तर क्षेत्रों में जेएन.एक सबसे मजबूत स्थिति में है, जहां यह लगभग 57 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार है। जेएन.एक वेरिएंट बीए.2.86 से निकट संबंधित है जिसे सीडीसी अगस्त से ट्रैक कर रहा है। यह पहली बार सितंबर 2023 में अमेरिका में पाया गया था। सीडीसी ने कहा कि जेएन.एक अन्य वेरिएंटों की तुलना में ज्यादा संक्रामक है या अन्य संचारी वेरिएंट की तुलना में मानव प्रतिरक्षा प्रणाली से बचने में ज्यादा बेहतर है।(वार्ता)

International

बड़ा फैसलाः खून-पानी साथ नहीं बह सकता, पाकिस्तान का पानी बंद

बिना आर-पार की लड़ाई नहीं खत्म हो सकता आतंकवाद 48 घंटे में वापस जाएं पाकिस्तानी, साथ रहना संभव नहीं नया लुक संवाददाता पहलगाम में कल हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 26 से अधिक लोगों की मौत […]

Read More
International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More