प्रो. त्रिपाठी को अमेरिका का अंतरराष्ट्रीय सेतु सम्मान-2023 दिए जाने की हुई घोषणा

  •  प्रो. त्रिपाठी राष्ट्रप ति के ओएसडी रह चुके हैं
  • दुनिया के सात लोग पाएंगे सेतु साहित्य सेवी सम्मान
  • पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में बतौर चेयर प्रोफेसर सेवारत हैं प्रो. त्रिपाठी

 

आज़मगढ़। इस वर्ष सेतु साहित्य सम्मान-2023 की घोषणा की जा चुकी है। इस वर्ष का सेतु साहित्य उत्कृष्टता अवॉर्ड भारत गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति  के पूर्व विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) प्रो. कन्हैया त्रिपाठी को भी प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार पीट्सबर्ग अमेरिका के सेतु ग्रुप द्वारा साहित्य में उत्कृष्ट सेवा के लिए हर वर्ष दिया जाता है। इस वर्ष दुनिया के 7 साहित्यकारों को यह पुरस्कार दिया गया है। चयन समिति ने जिन नामों को चयन किया है उसमें संतोष श्रीवास्तव (भारत), सुकृता पॉल कुमार (भारत), संजीव सेठी (भारत), प्रीत नम्बियार (भारत), कन्हैया त्रिपाठी (भारत), धर्मपाल महेंद्र जैन (कैनेडा), जैक कैरअडग (संयुक्त साम्राज्य) का नाम शामिल है। इस पुरस्कार के संस्थापक सेतु के प्रधान संपादक अनुराग शर्मा व सुनील शर्मा हैं, जो वैश्विक स्तर पर अमेरिका में रहकर साहित्य और खासकर हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभा रहे हैं। आप सेतु अंतरराष्ट्रीय दैभाषी जर्नल का निरंतर प्रकाशन व संपादन कर रहे हैं।

निरंतर साहित्य की सेवा कर रहे प्रो. त्रिपाठी ने सेतु सम्मान प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और चयनकर्ताओं का आभार माना। उन्होंने कहा ऐसा होना किसी के लिए भी प्रसन्नता की बात होती है। सेतु एक अंतराष्ट्रीय स्तर का सुस्थापित पुरस्कार है यह कोई मामूली पुरस्कार नहीं है।

प्रो. त्रिपाठी मूलतः आज़मगढ़ के महेशपुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर/निदेशक के रूप में सेवा दी है और डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में एडजंक्ट प्रोफेसर के रूप में कार्य किया। वर्तमान में प्रो. त्रिपाठी पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा में डॉ. आंबेडकर मानवाधिकार एवं पर्यावरणीय मूल्य पीठ में चेयर प्रोफेसर के रूप में सेवा दे रहे हैं।

ज्ञातव्य हो कि प्रो. त्रिपाठी ने अब तक 40 से अधिक पुस्तकों का संपादन और लेखन का कार्य किया है और वह इसके पहले राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सृजनात्मक लेखन पुरस्कार और गांधी शांति प्रतिष्ठान का गांधी शांति नोबेल पुरस्कार-2020 के विजेता भी रह चुके हैं। देश-विदेश में लगातार साहित्यिक लेखन से वे जाने जाते हैं जिन्हें इस वर्ष का सेतु सम्मान प्रदान किया है। प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि इस पुरस्कार ने निश्चय ही मुझे और अधिक जिम्मेदारी का बोध कराया है और हमारी जिम्मेदारी को बढ़ा दिया है। इस पुरस्कार की घोषणा के बाद पुरस्कार के संस्थापक अनुराग शर्मा व अनेक शुभचिंतकों ने प्रो. त्रिपाठी को सम्मान सहित बधाइयां प्रेषित की है। प्रो. त्रिपाठी ने इस पुरस्कार के संबंध में बात करते हुए कहा कि वर्ष 2023 जाते जाते हमें यह सम्मान देकर गया। मैं अपने शुभचिंतकों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देता हूँ और यह कामना करता हूँ कि सभी के लिए वर्ष 2024 उनके सौभाग्य खोलकर कुछ न कुछ सहज स्मृति बनाए।

 

 

 

 

Analysis

TEACHERS DAY’s EXCLUSIVE : घट रहा है गुरु – शिष्य परंपरा का घनत्व

संजय तिवारी हमारे यहाँ चारों तरफ अनास्था का माहौल पनप रहा है । इसका असर शिक्षा पर भी पड़ा है। परिसरों में गुरु-शिष्य संबंध का घनत्व घट रहा है । उच्च शिक्षा की स्थिति बेहतर बनाने के लिए विशवविद्यालय अनुदान आयोग का गठन हुआ तो ज़रूर, पर आज कुलपति का दायित्व संभाल रहा व्यक्ति भी […]

Read More
Analysis

दो टूकः OPS की हो रही मांग और सरकार ने दे दिया UPS

राजेश श्रीवास्तव पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर देश के सरकारी कर्मचारी लंबे समय से आंदोलनरत थे। इसी बीच शनिवार को मोदी सरकार अचानक पुरानी पेंशन का नया स्वरूप लेकर आ गयी है। हालांकि इसकी चर्चा पिछले तीन-चार दिनों से हो रही थी कि सरकार इस दिशा में कोई बड़ा ऐलान करेगी। लेकिन जिस स्वरूप […]

Read More
Analysis

राजीव गाँधी की जयंती आजः इंदिरा की मृत्यु के बाद संभाली थी, PM पद की जिम्मेदारी

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद जन्म- 20 अगस्त, 1944 निधन- 21 मई, 1991 इंदिरा गांधी के पुत्र राजीव गांधी का जन्म मुंबई में 20 अगस्त 1944 को हुआ था। भारत को आजाद होने में अभी तीन वर्ष बाकी थे। वे ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने आजादी के उस संघर्ष को नहीं देखा, जिसमें उनके परिवार के […]

Read More