कुकी उग्रवादियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

इंफाल। मणिपुर में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने शनिवार को यहां एक मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पश्चिमी इंफाल के कदांगबंद के ग्रामीणों ने बताया कि यहां पास के ही पहाड़ी इलाकों से लगातार गोलीबारी कर रहे कुकी उग्रवादियों को रोकने के लिए क्षेत्र के युवा गांव की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान जेम्स नामक एक युवक का गोली लगने से मृत्यु हो गयी।

इसके बाद आसपास के पहाड़ी इलाकों से लोग हत्या और लगातार हमलों के विरोध में बाहर आ गए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में तैनात सुरक्षाकर्मी उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जो खुलेआम अत्याधुनिक हथियारों के साथ घूम रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया।(वार्ता)

Uttar Pradesh

अंधकार में दिख रही उम्मीद की किरण

पिछले डेढ़ दशक में देश व प्रदेश में हुईं कई जघन्य घटनाएं, फिर भी कंट्रोल में है क्राइम कोलकाता कांड ने फिर खोली पोल ए अहमद सौदागर लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों की सरकार और पुलिस महकमा कानून-व्यवस्था को लेकर सब-कुछ कंट्रोल में होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन उनके यहां दर्ज आंकड़े ही […]

Read More
Uttar Pradesh

कारागार मंत्री ने नोएडा जेल की महिला बंदियों से बंधवाई राखी

गौतमबुद्ध जिला जेल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन मुलाकातियों की व्यवस्थाओं पर जेल मंत्री ने व्यक्त किया संतोष लखनऊ/नोएडा। प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के दिन गौतमबुद्ध नगर जेल पहुंचकर महिला बंदियों से रक्षा सूत्र बंधवाया। मंत्री को अपने बीच पाकर महिला कैदी काफी प्रफुल्लित नजर आई। इस दौरान जेल […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP Uttar Pradesh

नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी कार्यवाही

परिक्षेत्र के बजाए DIG जेल मुख्यालय को मिला स्पष्टीकरण! जेल मुख्यालय के दो बाबुओं के निलंबन का मामला लखनऊ। पत्रावली में लापरवाही बरतने के आरोप में दो बाबुओं के निलंबन के मामले में DIG  जेल मुख्यालय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिले पर डीआईजी मुख्यालय के खिलाफ […]

Read More