
कोल्हापुर। महाराष्ट्र के तम्हिनी घाट पर शनिवार को एक निजी पर्यटक बस के पलट जाने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी और अन्य 55 यात्री घायल हो गये। मानगांव पुलिस के अनुसार पुणे से कोकण जा रही एक निजी पर्यटक बस तम्हिनी घाट में एक तीव्र मोड़ पर पलट गई। घायलों को इलाज के लिए मानगांव उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिलाओं की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। घटना की जांच की जा रही है।(वार्ता)