अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे शक्तिपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर के महंथ

  • जनपद महराजगंज से प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर के महंत ओम प्रकाश पाण्डेय होंगे अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षात एक मात्र गवाह

उमेश चन्द्र त्रिपाठी
फरेंदा/महराजगंज । पूर्वाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ आर्द्रवन मां लेहड़ा देवी मंदिर के महंथ ओम प्रकाश पाण्डेय को आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंने का निमंत्रण प्राप्त हुआ है। यह निमंत्रण विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों द्वारा मन्दिर के महंत ओमप्रकाश पाण्डेय को प्राप्त हुआ है। विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने एक बैठक में बताया कि पूर्वांचल में मात्र एक निमंत्रण आदि शक्ति लेहड़ा देवी के मंदिर मठाधीश ओम प्रकाश पाण्डेय को ही भेजा गया है। जो अपने आप में महराजगंज जनपद के गौरव की बात है। इस दौरान प्रांत मंत्री नागेन्द्र, प्रांत सहमंत्री सगुण श्रीवास्तव, विभाग बौद्धिक प्रमुख चंद्र प्रकाश, जिला प्रचारक प्रवीण, विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष परमात्मा अग्रहरि, जिला संपर्क प्रमुख वेद प्रकाश राय, जिला सह कार्यवाह विवेक श्रीवास्तव व नगर कार्यवाह पंकज मौजूद रहे।

Purvanchal

कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका की बहादुरी को बयां कर रहे दास्तां

इन्हें सलामी दागने के बजाए कुछ मनबढ़ बता रहे आतंकियों की बहन एकता के संदेश को कर रहे तार-तार मुंहतोड़ जवाब देते हुए निजी संगठनों ने के लोगों ने दोनों बेटियों का बढ़ाया मान हमें कर्नल सोफिया व विंग कमांडर व्योमिका पर नाज़ है : डॉ मोहम्मद फिरोज अलहदा हुदा लखनऊ। 22 अप्रैल 2025 दिन […]

Read More
Purvanchal

कलंक: बेटी ही निकली मां की कातिल, प्रेमी संग गिरफ्तार

प्रेम में रोड़ा बनने पर दिया घटना को अंजाम   लखनऊ। आखिर कोई किस पर भरोसा करे। ऊषा सिंह जिस इकलौती बेटी को पाल-पोस कर बड़ा करने के साथ उस पर जान छिड़कती वही कलयुगी नाबालिग बेटी अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर मां को मौत की नींद सुला दिया था। पुलिस ने महज़ तीन घंटे […]

Read More
Purvanchal

त्याग, तपस्या और सेवा के प्रतिमूर्ति थे भालेन्दु त्रिपाठी : करूणेश्वर त्रिपाठी

पूर्व प्रधानाचार्य की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा संपन्न महान व्यक्तित्व के धनी थे पूर्व प्रधानाचार्य त्रिपाठी : मल्ल महराजगंज पटेल इण्टरमीडिएट कालेज भटहट के भूतपूर्व प्रधानाचार्य, ग्राम सभा मेदिनीपुर के पूर्व ग्राम प्रधान और प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे पंडित भालेन्दु त्रिपाठी की पूण्यतिथि बुधवार को ग्राम सभा मेदिनीपुर में मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा […]

Read More