मासिक दुर्गाष्टमी आज है, जानिए शुभ तिथि और महत्व व उपाय …

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भक्त मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करते हैं साथ ही उपवास भी रखते हैं। कहा जाता है मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखने से मां दुर्गा की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि के लिए दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना भी की जाती है।

मासिक दुर्गाष्टमी की तिथि

दृक पंचांग के अनुसार, पौष मास के शुक्ल की अष्टमी तिथि 18 जनवरी 2024 दिन गुरुवार को पड़ रही है। पंचांग के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी की शुरुआत 17 जनवरी 2024 बुधवार की रात 10 बजकर 6 मिनट पर हो रही है और समाप्ति 18 जनवरी की रात 8 बजकर 44 मिनट पर होगी।

मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी को दुर्गा अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के कुछ मंत्रों का जाप किया जाता है। मान्यता है कि जो जातक इस दिन मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करते हैं, उन्हें मन की शांति मिलती है साथ ही बुद्धि में विकास होता है। जातक को हर परिस्थिति से उबरने की शक्ति प्राप्त होती है। मां दुर्गा का आशीर्वाद भी मिलता है।

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें यह उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा होती है। इस दिन मां दुर्गा को लाल रंग का पुष्प अर्पित करना शुभ माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा करते समय 3 लौंग अर्पित करने से मां की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही हमेशा आशीर्वाद भी बना रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करते समय कम से कम एक कमल का फुल जरूर अर्पित करना चाहिए। यह बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को चावल से बनी खीर का भोग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मनोकामना पूर्ण होती है।

Religion

हाथी पर सवार होकर आ रही मां आपके द्वार, बरसेगी मां भगवती की कृपा, स्थापना, पूजा सहित पूरी जानकारी एक क्लिक में पढ़ें…

30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्र 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक रहेंगे। इस साल मैय्या रानी के नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं, इसलिए माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। शास्त्रों में देवी की हाथी की पालकी को बहुत शुभ माना गया है। आचार्य पंडित सुधांशु […]

Read More
Religion

हथेली की इन रेखाओं से पता चलता है कि कितने साल जिएंगे आप

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद हथेली में कलाई के पास मणिबंध रेखाएं होती हैं। ये रेखाएं आड़ी होती हैं। हस्त रेखा विशेषज्ञों की मानें तो हथेली में मणिबंध रेखाओं की संख्या 1 से 5 तक होती है। हर एक रेखा की औसत आयु 20 से लेकर 25 साल होती है। हस्त रेखा शास्त्र से व्यक्ति […]

Read More
Religion

गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत,सम्मान दें- कृष्णा महाराज

पंक्ति में बैठे व्यक्ति से भेदभाव करना पूरी तरह से गलत देवी भागवत के छठवें दिन निकाली गई मां कालरात्रि की पालकी जगदलपुर। गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत है। गंगाजी को सूर्य का प्रकाश दिखाकर रोज पीना चाहिए। इससे गंगाजल की शक्ति बढ़ जाती है। गंगाजी को कैद कर रखना नहीं चाहिए। गंगाजल को तांबे […]

Read More