BJP-RSS का है लोगों को लड़ाने का काम : राहुल

जोरहाट/असम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) देश में नफरत फैलाते हैं, धर्म के आधार पर लोगों को लड़ाते हैं और फिर जनता का धन लूटते हैं। गांधी ने भारत ‘जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान गुरुवार को असम नागालैंड सीमा पर स्थित नकाचरी देवरापारा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी और अब पूरब से पश्चिम की यात्रा पर हैं। भारत जोड़ो यात्रा 4,000 किलोमीटर की थी। तब BJP के लोग यात्रा के फायदे को लेकर सवाल करते थे लेकिन सच यह है कि इस यात्रा ने हिंदुस्तान के पॉलिटिकल नेरेटिव को बदल दिया है।

उन्होंने कहा, “जब कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की, तो काफी लोग मेरे पास आए। उन्होंने हमसे कहा देखिए, आपने साउथ से नॉर्थ की यात्रा तो कर ली, मगर अब आपको ईस्ट से वेस्ट या वेस्ट से ईस्ट भी यात्रा करनी चाहिए। इसलिए हमने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरु की और ये यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम से लेकर महाराष्ट्र तक जाएगी। इस यात्रा का लक्ष्य हर धर्म, हर जाति की जनता को एक करने का तो है, मगर इसमें हमने न्याय शब्द भी जोड़ा है। क्योंकि हम मानते हैं कि देश में, हर प्रदेश में BJP और RSS अन्याय कर रहे हैं- आर्थिक अन्याय, सामाजिक अन्याय और राजनीतिक अन्याय। मणिपुर में आप जानते हैं, गृहयुद्ध जैसा माहौल बना हुआ है, पूरा राज्य बांट दिया गया है और प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि नागालैंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े वादे करते हुए नौ साल पहले एक समझौता पर हस्ताक्षर किए थे लेकिन अब तक उसे लागू नहीं किया गया है। नागालैंड के लोग आज पूछ रहे हैं कि समझौते का क्या हुआ, प्रधानमंत्री के वादे का क्या हुआ। असम में भी हाल खराब हैं। शायद देश की सबसे भ्रष्ट सरकार असम में है और वह भारत जोड़ो ने यात्रा के दौरान असम के लोगों से जुड़े सभी मुद्दों को उठाएंगे।

नागालैंड की यात्रा को सफल बनाने के लिए उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा इस कार्यक्रम की सफलता के लिए काम करने वाली टीम को धन्यवाद देते हुए कहा, “आपने यात्रा को बहुत अच्छे तरीके से नागालैंड में चलाया, बहुत अच्छा रिस्पांस मिला और अब मुझे लगता है कि असम में वैसा ही रिस्पांस बहुत गहरा, प्यार भरा रिस्पांस हमें मिलेगा। आपने शंकर देव जी की बात की, ये यात्रा शंकर देव जी की विचारधारा की यात्रा है। जो उन्होंने कहा और जो असम का इतिहास है उसी को हम फिर दोहरा रहे हैं। शंकर देव जी ने सबको रास्ता दिखाया था, सबको जोड़ने का काम किया था, अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, उसी प्रकार से उसी रास्ते पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा चलने जा रही है। (वार्ता)

Raj Dharm UP

अब भिखारियों की कुंडली खंगालेगी पुलिस, कमिश्नर ने दिए सूची तैयार करने के आदेश

हनुमान सेतु मंदिर के बाहर प्रसाद वितरण के दौरान हुई घटना के बाद जागी पुलिस इससे पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं, लेकिन तब कुम्भकरणी नींद सो रहा था प्रशासन ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की मशहूर हनुमान सेतु मंदिर के बाहर मंगलवार को प्रसाद लेने वालों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान […]

Read More
Raj Dharm UP

नहीं रहे सीतारामः मौत का दोषी कौन, लॉरी… डॉ. रविकांत या सिस्टम?

लाख जतन के बाद आखिरकार रात 10 बजे लग पाया था पेसमेकर तड़के सुबह पांच बजे के आसपास लॉरी में ही ली अंतिम सांस भौमेंद्र शुक्ल लखनऊ। संतकबीर नगर निवासी सीताराम पांडेय की मौत रविवार की अलसुबह हो गई। वो हृदय रोग की गम्भीर बीमारी के चलते राजधानी लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) […]

Read More
Raj Dharm UP

सड़क सुरक्षा के दावे फेल: खिलौना बनी ज़िन्दगी

सड़क हादसों में आए दिन जा रही हैं जानें ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के अलावा अन्य राज्यों में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सरकारों ने अनगिनत योजनाएं शुरू की, लेकिन योजनाओं की लेट-लतीफी, अव्यवस्था, सड़क पर वाहनों की बढ़ती भीड़ और बेतरतीब रफ्तार ने जिन्दगी को खिलौना बना दिया है। आए दिन […]

Read More