राममंदिर प्रांगण में लगे राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की भव्य प्रतिमा सुहेलदेव पार्टी की राज्य सरकार से मांग

लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर बन जाने से पूरा भारत खुश होकर उत्सव मना रहा है। राजभर समाज भी अयोध्या धाम में मंदिर बनने से खुशी के साथ साथ अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है और राममंदिर प्रांगण में राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की भव्य प्रतिमा लगाने कि मांग कर रहा है। पार्टी अध्यक्ष संतलाल राजभर ने मूर्ति लगाने की मांग करते हुए बताया कि सैयद सालार मसूद गाज़ी भारत में तमाम हिन्दू मंदिरों को तोड़ता लूटता हुआ हिन्दू आबादी को तहस नहस करते हुये आगे बढ़ते जा रहा था।

इसी बीच गाज़ी राम मंदिर को तोड़कर लूटते हुये आगे बढ़ा, जहां उसकी मुलाकात हिन्दू धर्म रक्षक महाप्रतापी सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर से हो गयी। सुहेलदेव ने अपनी छोटी सी सेना और 21 सामंत राजाओं को साथ लेकर गाज़ी की एक लाख 20 हजार सेना को मारकर हिंदू धर्म की रक्षा की। एतिहासिक तथ्य हैं कि सुहेलदेव राजभर के पुत्र अल्हड़देव राजभर के पुत्र नयेचंद्र आयुषचंद्र व कृष्णचंद्र राजभर हुये। सबसे बड़े नयेचंद्र थे, इसलिये राजा वही बनाए गये। राममंदिर का निर्माण 1112 ईसवीं में सुहेलदेव के पौत्र नयेचंद्र ने करवाया था। उन्होंने बताया कि इसका प्रमाण सन् 1992 में बाबरी ढांचा विध्वंस में खुदाई के दौरान मिला ताम्रपत्र करता है।

इस ताम्रपत्र का पाठन पुरातत्व विद्वानों ने किया है।आज भी वह ताम्रपत्र सरकारी संग्रहालय में सुरक्षित रखा है। सुहेलदेव पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं समाज के बुद्धजीवियों सामाजिक संगठनों से बात विचार करके सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतलाल राजभर ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की भव्य प्रतिमा राममंदिर प्रांगण में लगवाने की मांग सरकार से रखी हैं।

Raj Dharm UP

अब भिखारियों की कुंडली खंगालेगी पुलिस, कमिश्नर ने दिए सूची तैयार करने के आदेश

हनुमान सेतु मंदिर के बाहर प्रसाद वितरण के दौरान हुई घटना के बाद जागी पुलिस इससे पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं, लेकिन तब कुम्भकरणी नींद सो रहा था प्रशासन ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की मशहूर हनुमान सेतु मंदिर के बाहर मंगलवार को प्रसाद लेने वालों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान […]

Read More
Raj Dharm UP

नहीं रहे सीतारामः मौत का दोषी कौन, लॉरी… डॉ. रविकांत या सिस्टम?

लाख जतन के बाद आखिरकार रात 10 बजे लग पाया था पेसमेकर तड़के सुबह पांच बजे के आसपास लॉरी में ही ली अंतिम सांस भौमेंद्र शुक्ल लखनऊ। संतकबीर नगर निवासी सीताराम पांडेय की मौत रविवार की अलसुबह हो गई। वो हृदय रोग की गम्भीर बीमारी के चलते राजधानी लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) […]

Read More
Raj Dharm UP

सड़क सुरक्षा के दावे फेल: खिलौना बनी ज़िन्दगी

सड़क हादसों में आए दिन जा रही हैं जानें ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के अलावा अन्य राज्यों में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सरकारों ने अनगिनत योजनाएं शुरू की, लेकिन योजनाओं की लेट-लतीफी, अव्यवस्था, सड़क पर वाहनों की बढ़ती भीड़ और बेतरतीब रफ्तार ने जिन्दगी को खिलौना बना दिया है। आए दिन […]

Read More