ईरान: राष्ट्रपति 24 जनवरी को करेंगे तुर्किये का दौरा

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी अपने तुर्की समकक्ष रेसेप तैयप एर्दोगन के निमंत्रण पर बुधवार को आधिकारिक यात्रा पर अंकारा के लिए रवाना होंगे। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी IRNA ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि रायसी की तुर्किये की पहली यात्रा के दौरान एक उच्च पदस्थ राजनीतिक और आर्थिक प्रतिनिधिमंडल उनके साथ होगा। तुर्की-ईरान उच्च स्तरीय सहयोग परिषद की आठवीं बैठक की सह-अध्यक्षता करने और एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने से पहले दोनों राष्ट्रपति रायसी के अंकारा पहुंचने के बाद एक निजी बैठक करने वाले हैं। रायसी और एर्दोगन दोनों देशों के व्यापारियों और व्यवसायियों की एक संयुक्त बैठक में भी शामिल होंगे। (वार्ता/शिन्हुआ)

International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More
International

अफगानिस्तान में 500 से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा भारत

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को बताया कि भारत का व्यापक दृष्टिकोण अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना और संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत एक अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाना है। भारत ने यह भी कहा कि हमारी विकास साझेदारी में अफगानिस्तान के सभी प्रांतों में फैली 500 से अधिक परियोजनाएं […]

Read More