जनप्रतिनिधि को चुनने का अधिकार भारतीय संविधान : अजय राय

  • प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष ने किया झंडारोहण

लखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय नेहरू भवन पर किया झंडारोहण किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने कर्तव्यों का पुनःस्मरण करते हुए गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहराया। और प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से भारतीय संविधान लागू हुआ था। जिसके अंतर्गत समानता, स्वतंत्रता और शिक्षा का समान अधिकार प्रत्येक भारत के नागरिक को प्राप्त हुआ। जिस प्रकार भारतीय संविधान में वयस्क मताधिकार के अंतर्गत प्रत्येक भारतीय को चाहे वह अनपढ़ हो, निर्धन हो अथवा निरीह हो, सभी को अपने मत के अधिकार का प्रयोग कर एक सुयोग्य जनप्रतिनिधि को चुनने का अधिकार भारतीय संविधान द्वारा मिला है।

यही नहीं संविधान में नीति निर्देशक तत्व का उल्लेख करके शासन को नागरिकों की ओर से एक निश्चित स्थाई घोषणा पत्र दे दिया गया है। जिसका मूल्यांकन प्रत्येक निर्वाचन के समय देशवासियों को करने का अधिकार है। स्वतंत्र न्यायपालिका के साथ-साथ स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन की व्यवस्था करने के लिए निर्वाचन आयोग, सरकारी ब्यय का हिसाब- किताब रखने के लिए लेखा महानियंत्रक, सेवाओं को राजनीतिक दबाव से पृथक रखने के लिए लोक सेवा आयोग इत्यादि का पूरा प्रबंध संविधान में किया गया है।

उन्होंने कहा कि डॉ• अंबेडकर ने प्रत्येक विषय में चाहे वह राज्यपाल की नियुक्ति हो या उच्च एवं उच्चतम न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति, अपने विचार स्पष्ट रूप से व्यक्त किए हैं। संविधान के निर्माता के रूप में प्रत्येक विषय पर डा• अंबेडकर ने अपना मत स्पष्ट किया है। भारतीय संविधान में संविधान संशोधन की भी व्यवस्था है। उन्होंने ऐसा संविधान बना कर प्रत्येक भारतवासी को एक बेहतर जीवन जीने का अधिकार दिया। झंडारोहण समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, शरद मिश्र, अशोक सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय, अंशु अवस्थी, सचिन रावत के अलावा प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Raj Dharm UP

अब भिखारियों की कुंडली खंगालेगी पुलिस, कमिश्नर ने दिए सूची तैयार करने के आदेश

हनुमान सेतु मंदिर के बाहर प्रसाद वितरण के दौरान हुई घटना के बाद जागी पुलिस इससे पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं, लेकिन तब कुम्भकरणी नींद सो रहा था प्रशासन ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की मशहूर हनुमान सेतु मंदिर के बाहर मंगलवार को प्रसाद लेने वालों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान […]

Read More
Raj Dharm UP

नहीं रहे सीतारामः मौत का दोषी कौन, लॉरी… डॉ. रविकांत या सिस्टम?

लाख जतन के बाद आखिरकार रात 10 बजे लग पाया था पेसमेकर तड़के सुबह पांच बजे के आसपास लॉरी में ही ली अंतिम सांस भौमेंद्र शुक्ल लखनऊ। संतकबीर नगर निवासी सीताराम पांडेय की मौत रविवार की अलसुबह हो गई। वो हृदय रोग की गम्भीर बीमारी के चलते राजधानी लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) […]

Read More
Raj Dharm UP

सड़क सुरक्षा के दावे फेल: खिलौना बनी ज़िन्दगी

सड़क हादसों में आए दिन जा रही हैं जानें ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के अलावा अन्य राज्यों में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सरकारों ने अनगिनत योजनाएं शुरू की, लेकिन योजनाओं की लेट-लतीफी, अव्यवस्था, सड़क पर वाहनों की बढ़ती भीड़ और बेतरतीब रफ्तार ने जिन्दगी को खिलौना बना दिया है। आए दिन […]

Read More