जेलर साहब का जलवा

  • मानकों को दर किनार कर धारण कर रखी वर्दी

लखनऊ। यह जो तस्वीर आप देख रहे हैं। यह प्रदेश के कारागार विभाग के जेलर की है। जेलर साहब को यह जानकारी तक नहीं है कि वर्दी किस तरह से पहनी जाती है। तस्वीर पर गौर करें तो जेलर साहब ने जो कैप लगाई हुई है। इस कैप को लगाने का अभी उन्हें अधिकार ही नहीं प्राप्त है। जेलर साहब के सर पर जो कैप चमक रही है। इस कैप को लगाने का अधिकार कारागार विभाग के सिर्फ अधीक्षक को है।

यही नहीं जेलर साहब के कंधो पर जो स्टार लगे हुए है। उन्हे ध्यान से देखिए। जेलर साहब ने जो स्टार लगा रखे है। ऐसे स्टार लगाने का अधिकार सिर्फ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को ही प्राप्त है। जेलर साहब ने आम जनमानस में रुतबा बढ़ाने और जलवा दिखाने के लिए सारे नियम और कानून को ताख पर रख दिया है। वर्दी के दम पर दमखम दिखाने वाले जेलर साहब को शायद यह जानकारी तक नहीं है कि वर्दी में छेड़छाड़ करना उन्हें महंगा भी पड़ सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक जेल मैनुअल के प्रस्तर 1211 एवं ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 की धारा 6 में वर्दी में छेड़छाड़ खुला उल्लंघन है। विभागीय जानकारों की माने तो जेलर साहब को सुर्खियों में बने रहने का खुमार है। यही वजह है कि वह किसी न किसी हरकत से सुर्खियों बटोरने में जुटे हुए है।

प्रोन्नत के लिए एक ही दिन में खत्म हुई दो चार्जशीट

यह वही जेलर साहब है। जिनकी तैनाती के दौरान बलिया जेल में लूटपाट और आगजनी की बड़ी घटना हुई थी। उस समय यह डिप्टी जेलर के पद पर तैनात थे, जेलर का अतिरिक्त प्रभार भी इन्ही के पास था। घटना के बाद इन्हें दो आरोप पत्र दिए गए। कार्यवाही करने के बजाए इन्हे बलिया से हटाकर मिर्जापुर भेज दिया गया। कुछ दिन बाद ही इन्हे इटावा में तैनात कर दिया गया। इटावा में तैनाती के दौरान एक ही दिन में दोनों आरोप पत्र समाप्त कर इन्हें जेलर पद पर प्रोन्नत कर बागपत जेल पर तैनात कर दिया गया। बताया गया है कि इनकी शासन और मुख्यालय में अच्छी पकड़ होने से एक ही दिन में दोनों चार्जशीट खत्म कर दी गई।

Central UP

तैयारी: होली पर्व और जूमे की नमाज पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

चारों ओर रहेगा पुलिस का पहरा 5000 अधिकारी व 75 राजपत्रित अफसर रहेंगे मुस्तैद ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी 14 मार्च को होली पर्व और जूमे की नमाज पुलिस के सामने चुनौती है। एक साथ दोनों पर्व की वजह से संवेदनशीलता बढ़ गई है। इस दौरान शरारती तत्वों पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए किसी […]

Read More
Central UP

अभिजात मिश्रा को विप्र फाउंडेशन उत्तर प्रदेश की कमान

लखनऊ। सामाजिक समरसता के प्रबल पक्षधर, जुझारु नेता अभिजात मिश्रा को ब्राह्मण समाज के देश के सबसे बड़े संगठन विप्र फाउंडेशन का उत्तर प्रदेश रीजन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कोलकाता स्थित केसर कुँज मुख्यालय से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री CA डॉ सुनील शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न सामाजिक-राजनैतिक आंदोलनों के प्रणेता […]

Read More
Central UP

किडनी गिरोह के बाद अब नवजातों के सौदागर लखनऊ में सक्रिय

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव पुलिस के हत्थे चढ़े नवजातों की तस्करी करने वाले गिरोह में शामिल अस्पताल कर्मी ही नहीं इसमें तीन महिलाएं हैं जो नवजातों को चोरी कर मोटी रकम में बेचतीं थीं। यह तो नवजात शिशुओं की तस्करी करने का मामला है, राजधानी लखनऊ में करीब एक दशक पहले किडनी गिरोह भी […]

Read More