शुक्रवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है शुभ समाचार जानें आज का राशिफल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

मेष: आज यात्रा से लाभ होगा। नए अवसर मिलेंगे, शत्रु पक्ष निर्बल होगा। साथी सहयोग करेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है, इच्छाएं शीघ्र पूर्ण होंगी। अच्छा अवसर है। रुके कार्य अभी निपटा सकते हैं, किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कुछ धार्मिक कार्य भी करेंगे। निवेश भी आपके लिए लाभदायक है।

वृषभ: कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। स्थान परिवर्तन की चिंता से मन परेशान हो सकता है। यात्रा में असुविधा रहेगी। चाहकर भी मन को शांति नहीं मिलेगी। गुरु मंत्र का जप करें। किसी कार्य में परेशानी उठानी पड़ सकती है। पिता और पुत्र में मतभेद हो सकता है।

मिथुन: आपका प्रभाव व कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे, यात्रा सुखद रहेगी और उन्नति का समाचार मिलेगा। शत्रु निर्बल रहेंगे और आपके प्रभाव से उनकी क्षमता कम होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सभी प्रकार के सुख की प्राप्ति होगी। अन्न-वस्त्र इत्यादि का लाभ होगा।

कर्क: जीवन में उतार-चढ़ाव व बाधाओं के बावजूद धन लाभ होगा। आज का कर्म आपके कल का भविष्य बनाएगा अतः सोच-समझकर ही निर्णय लें। सारे काम आसानी से बनेंगे। बुद्धि विवेक से काम लेंगे तो सभी कार्यों में सफलता प्राप्‍त करेंगे। शत्रुओं पर विजय और धन-मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें

सिंह: मन में सकारात्मक विचार आएंगे जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष निर्बल होगा, मित्रों-सज्जनों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। मेहनत के अनुपात में सफलता प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। रुके काम पूरे होंगे और मन की नकारात्‍मकता कम होगी।

कन्या: यात्रा में असुविधा, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चीजों को खोने से बचाने का विशेष ध्यान रखें, प्रिय वस्तु की हानि का योग, कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। यात्रा में कष्ट एवं मानसिक पीड़ाएं हो सकती हैं। अज्ञात भय के कारण नींद की समस्या बनी रहेगी। रक्तचाप, हृदय रोग, उदर विकार, नेत्रविकार आदि होने की आशंका है।

तुला: आसपास की यात्रा लाभ देगी। मित्रों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी, बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय करेगा। परिश्रम करने से सफलता मिलेगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक: शुभ समाचार प्राप्‍त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। , व्यस्तता बढ़ेगी, नए अवसर और नए लोगों से परिचय होगा, सक्रिय रहें, सुअवसर को हाथ से न जाने दें। अच्‍छे लोगों की संगति का असर आपके ऊपर देखने को मिलेगा। मन में अच्‍छे विचार आएंगे और भावनाएं अनुकूल रहेंगी।

ये भी पढ़ें

धनु: प्रेम में निराशा हाथ लग सकती है। भविष्य की चिंता सताएगी। संघर्ष अधिक करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, मन दुविधा में रहेगा। प्रिय वस्तु की हानि का योग, कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। वाद-विवाद से बचें। यात्रा में कष्ट एवं मानसिक पीड़ाएं हो सकती हैं।

मकर: वाद-विवाद से बचें। अपने काम से काम रखें। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। मन में निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। खानपान का ध्‍यान रखें। मानसिक और शारीरिक व्यथा बढ़ सकती है। सुखों में कमी के कारण घरेलू झगडे़ भी हो सकते हैं। जमीन-जायदाद संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

कुंभ: कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी बड़े अधिकारी का समर्थन प्राप्त होगा। अचानक लाभ से राहत महसूस होगी। मन में सुकून रहेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं। सफलता एवं धन लाभ की स्थिति बन रही है। पूर्ण बुद्धि-विवेक का उपयोग कर लाभ के प्रतिशत में वृद्धि की जा सकती है।

मीन: शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के फल मिलेंगे। संघर्ष का अन्त सुखद् रहेगा। विरोधी षडयंत्र रचेंगे लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। दोस्‍तों से मदद मिलेगी। व्यवसाय या काम में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। कष्टकारी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। धन व मानहानि भी हो सकती है।

Astrology

कई राशियों के लिए अतिशुभकारी है आज का दिन, जानें आज का राशिफल व पंचांग (15 अप्रैल, 2025)

कई राशियों को सावधान रहने का ईशारा कर रहे हैं सितारें इन राशियों के लिए भी आएगी खुशखबरी, जानें कौन हैं वो राशियां राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 15 अप्रैल 2025 : हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस आज। 15 अप्रैल 2025 : विश्व कला दिवस आज। 16 अप्रैल 2025 […]

Read More
Astrology

मेष, मिथुन, कन्या और वृश्चिक के लिए शुभ है आज का दिन, जानें सभी राशियों का हाल

जानिए आज का राशिफल व पंचांग- 28 मार्च, 2025, शुक्रवार व क्या कहते हैं सितारे कई राशियों को सावधान रहने की हिदायत दे रहे हैं सितारें, इनके बारे में पूरी जानकारी राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 28 मार्च 2025 : एकलिंगजी का पाटोत्सव आज। 28 मार्च 2025 : हरियाणा […]

Read More
Astrology

गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है आर्थिक लाभ

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज आपको चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। आपको धैर्य बनाए रखनें की आवश्कता है। नए काम शुरू करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। […]

Read More