पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए देशभर में गुरुवार सुबह मतदान शुरू हो गया। पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) के प्रवक्ता सैयद नदीम हैदर ने बताया कि मतदान स्थानीय समय सुबह आठ बजे शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया शाम 5:00 बजे तक निर्बाध रूप से जारी रहेगी। चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए भी आज ही मतदान हो रहा है। ECP के अनुसार, देश की कुल आबादी के आधे से अधिक लोग आम चुनाव में मतदान करने के पात्र हैं।

ECP ने घोषणा की कि 5,000 से अधिक उम्मीदवार नेशनल असेंबली की 265 सामान्य सीटों के लिए तथा खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब, बलूचिस्तान और सिंध सहित चार प्रांतों में प्रांतीय विधानसभाओं की 590 सामान्य सीटों के लिए 12,000 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। ECP के अनुसार, नेशनल असेंबली के लिए 266 सीटों के लिए चुनाव होने थे, लेकिन एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण एक सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया। (वार्ता)

International

बड़ा फैसलाः खून-पानी साथ नहीं बह सकता, पाकिस्तान का पानी बंद

बिना आर-पार की लड़ाई नहीं खत्म हो सकता आतंकवाद 48 घंटे में वापस जाएं पाकिस्तानी, साथ रहना संभव नहीं नया लुक संवाददाता पहलगाम में कल हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 26 से अधिक लोगों की मौत […]

Read More
International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More