पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन में दो लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को पुलिस और राजनीतिक प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि यह घटना शांगला जिले में हुई जहां पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव हुए थे।(वार्ता)

International

भारत का एनडीसी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा श्रीलंका, रक्षा अधिकारियों से मुलाकात

कोलंबो। भारत के राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (NDC) का एक प्रतिनिधिमंडल 64वें रणनीतिक पड़ोस अध्ययन दौरे के तहत श्रीलंका पहुंचा है। एनडीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के समूह ने श्रीलंका के प्रमुख रक्षा अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच मजबूत रक्षा संबंधों को और आगे लेकर जाने पर जोर दिया। अपनी […]

Read More
International

नेपाल में जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को भारतीय कंपनी देगी 140 करोड़ का मुआवजा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू नेपाल l नेपाल के संखुवासभा में बनने जा रही 669 मेगावाट क्षमता की लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना से प्रभावित होने वाले 268 परिवारों को करीब 140 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए नेपाल सरकार, राज्य सरकार और स्थानीय निकाय के साथ भारतीय कंपनी सतलज जल विद्युत निगम समन्वय का काम […]

Read More
International

नेपाल में हुई बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 19 हुई

घटना की पूरी जानकारी के लिए एसडीएम के नेतृत्व में नौतनवां तहसील के अधिकारी नेपाल रवाना उमेश चन्द्र त्रिपाठी भैरहवा नेपाल! भारतीय पर्यटकों को ले जा रही भारतीय नंबर प्लेट वाली बस के तनहु में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। नेपाल पुलिस राजमार्ग सुरक्षा और यातायात प्रबंधन कार्यालय […]

Read More