भारत और चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध

शाश्वत तिवारी

भारत और चीन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर शांति बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्धता जताई है। साथ ही दोनों देशों ने पूर्वी लद्दाख में सीमा पर व्याप्त गतिरोध को दूर करने पर जोर दिया है। भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की बैठक का 21वां दौर 19 फरवरी को चुशुल-मोल्डो बॉर्डर मीटिंग प्वाइंट पर आयोजित किया गया, जिसमें दोनों पक्षों ने शांति बहाली पर जोर दिया। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी।

पिछले दौर की चर्चा में भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति की बहाली के लिए आवश्यक आधार के रूप में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ लगते शेष क्षेत्रों में सैनिकों के पीछे हटने पर जोर दिया गया था। हालिया बैठक के संबंध में विदेश मंत्रालय ने कहा मैत्रीपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई वार्ता में दोनों पक्षों ने एलएसी के करीब शेष क्षेत्रों में सैनिकों के पीछे हटने के मुद्दे पर अपने-अपने दृष्टिकोण साझा किए। मंत्रालय के अनुसार दोनों पक्ष प्रासंगिक सैन्य और राजनयिक तंत्र के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए संचार बनाए रखने पर सहमत हुए हैं। दोनों देशों ने अंतरिम रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर शांति बनाए रखने की भी प्रतिबद्धता जताई है।

International

बड़ा फैसलाः खून-पानी साथ नहीं बह सकता, पाकिस्तान का पानी बंद

बिना आर-पार की लड़ाई नहीं खत्म हो सकता आतंकवाद 48 घंटे में वापस जाएं पाकिस्तानी, साथ रहना संभव नहीं नया लुक संवाददाता पहलगाम में कल हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 26 से अधिक लोगों की मौत […]

Read More
International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More