ध्रुव जुरेल शतक से चूके, भारत की पहली पारी 307 रन पर सिमटी

रांची। ध्रुव जुरेल के 90 रन की मदद से भारत ने यहां चौथे टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 307 रन बनाये और इंग्लैंड की पहली पारी की बढ़त 46 रन पर सीमित करने में सफल रहा। भारत के शीर्ष बल्लेबाजों के सस्ते में आउट होने के बाद इंग्लैंड की बढ़त 150 रन से अधिक होने के आसार बन गये थे मगर जुरेल और कुलदीप यादव ने आठवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण 76 रनों की साझेदारी कर मेजबान टीम को बड़ी बढ़त लेने से रोक दिया।

इंग्लैंड की पहली पारी के 353 रनों का पीछा करते हुये एक समय भारत अपने सात विकेट मात्र 177 रन पर गंवा कर मुश्किल में फंस चुका था। हालांकि कुलदीप ने इंग्लिश स्पिनर शोएब बशीर की चुनौती का सामना किया, वहीं जुरेल ने तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और जिमी एंडरसन को संभाला।

कुलदीप 28 रन के निजी स्कोर पर एंडरसन का शिकार बने जिसके बाद जुरेल ने गियर बदलते हुये आकाशदीप के साथ तेजी से रन बटोरने शुरु कर दिये। दुर्भाग्यवश, वह अपने पहले टेस्ट शतक से 10 रन से चूक गए लेकिन ठंडे दिमाग से खेलकर उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की। जुरे टॉम हार्टले (3 व 68 ) का शिकार बने हालांकि इससे पहले उन्होने 149 गेंदों में छह चौके और चार छक्के लगाये। संक्षिप्त स्कोर: इंग्लैंड 353, भारत 307 (ध्रुव जुरेल 90, यशस्वी जयसवाल 73, शोएब बशीर 5 व 119) इंग्लैंड 46 रन से आगे। (वार्ता)

Sports

ऑनलाइन लूडो जान-माल दोनों के लिये खतरनाक

अजय कुमार 12 दिसंबर 2024 लखनऊ में 18 वर्षीय छात्र अनुज ने ऑनलाइन गेम लूडो में बीस हजार रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली।कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। 09 अक्टूबर 2024 को यूपी के हाथरस में पिता सुखबीर सिंह द्वारा बेटे आकाश को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर नाराज […]

Read More
Sports

रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त,पाक छह विकेट से जीता

कराची। मोहम्मद रिजवान 122 नाबाद और आगा सलमान 134 के बीच तीसरे विकेट के लिये 260 रनों की रिकार्ड साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृखंला के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाये […]

Read More
Sports

चैंपियंस ट्राफी से पहले भारत ने किया इंग्लैंड का सफाया

अहमदाबाद। शुबमन गिल 112 और श्रेयस अय्यर 78  की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के कातिलाना अंदाज की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां श्रृखंला के तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को 142 रन से रौंद कर 19 फरवरी से शुरु होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिये अपने मजबूत इरादों का इजहार […]

Read More