आज इंदौर-उज्जैन रेलवे स्टेशन पुनर्विकास का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे: मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के इंदौर और उज्जैन समेत कई रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का वर्चुअली भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सीहोर में उपस्थित रहकर वर्चुअली इस आयोजन में शामिल होंगे।

इसके पहले डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘बदलते भारत की नई तस्वीर, मध्यप्रदेश के रेलवे स्टेशन, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी 2024 को उज्जैन और इंदौर सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के विस्तारीकरण एवं पुनर्विकास कार्यों का वर्चुअली भूमिपूजन करेंगे। मध्यप्रदेश के समस्त नागरिकों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री  और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।(वार्ता)

Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More
Madhya Pradesh

ससुराल वालों ने सुहागरात के पहले करवाया Virginity Test केस दर्ज,

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में वर्जिनिटी टेस्ट का सम्भवता पहला क़ानूनी मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ वर्जिनिटी टेस्ट करवाने की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि सुहागरात वाले पहले ही रात को ससुरालवालों ने उसे वर्जिनिटी टेस्ट के नाम पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। […]

Read More