मशहूर गायक पंकज उधास को लम्बी बीमारी के बाद मुंबई में हुआ निधन

मुंबई। मशहूर गायक पद्मश्री पंकज उधास का सोमवार को लम्बी बीमारी के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर परिवारजनों ने सोशल मीडिया पर दी। उधास की पुत्री नायाब उधास ने अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स लिखा, कि भारी मन और बेहद दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पकंज उधास का 26 फरवरी, 2024 को लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया।

पंकज उधास के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मशहूर गजल गायक ने सुबह तकरीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उधास के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनके निधन पर सबसे पहले शोक व्यक्त करने वालों में गायक सोनू निगम भी थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मेरे बचपन से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आज खो गया है। पंकज उधास, मैं आपको हमेशा याद करूंगा। यह जानकर मेरा दिल रोता है कि आप नहीं रहे। वहां होने के लिए आपका शुक्रिया। शांति।

पंकज उधास ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में आहट नाम से ग़ज़ल का एक एल्बम जारी करके की। उसके एक साल बाद 1981 में मुकरार, 1982 में तरन्नुम और 1983 में महफ़िल आयी। इसके बाद 1984 में उन्होंने रॉयल अल्बर्ट हॉल में पंकज उधास लाइव कार्यक्रम पेश किया, 1985 में नायाब और 1986 में आफरीन जैसे कई हिट गाने रिकॉर्ड किए। गजल गायक के रूप में उनकी सफलता के बाद उन्हें महेश भट्ट की एक फिल्म नाम में अभिनय करने और गाने के लिए आमंत्रित किया गया। इसमें उनका गाना चिट्ठी आई है आज भी लोगों की जुबान पर है।(वार्ता)

Entertainment

इन दिनों मनाया जा रहा है एन्टी वेलेंटाइन वीक

आज यानी 17 फरवरी को है परफ्यूम डे दिल टूटे आशिकों के लिए है एन्टी वेलेंटाइन वीक राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिषी और हस्तरेखाविद एंटी वैलेंटाइन वीक के तहत आज यानी 17 फरवरी को परफ्यूम डे मनाया जाएगा। एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत स्लैप डे से होती है। हर साल 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक […]

Read More
Entertainment

निर्देशक एजाज अहमद ने गायक शब्बीर कुमार की आवाज में रिकॉर्ड किया ‘ऐसा अपना याराना’

नया लुक संवाददाता मुंबई। हिंदी सिनेमा की गायिकी में जब जिक्र शब्बीर कुमार का आता है तो कहते हैं कि बस उनका नाम ही काफी है। ‘कुली’, ‘बेताब’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘प्यार झुकता नहीं’ और ‘मर्द’ जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों में एक से बढ़कर एक हिट गीत गाने वाले शब्बीर कुमार की आवाज में […]

Read More
Entertainment

मोनालिसा को पढ़ाते हुए बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। डायरेक्टर सनोज मिश्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महाकुंभ में वायरल हुई लडकी मोनालिसा को क ख ग पढ़ा रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी है। उत्तर- प्रदेश के प्रयागराज में 16 अगस्त 1990 को जन्मे संजय भूषण […]

Read More