पेरू: नदी में बचाव अभियान पर निकले के दो पुलिस अधिकारियों की मौत

लीमा। पेरू के दक्षिणी अरेक्विपा क्षेत्र में माजेस नदी में बचाव अभियान पर निकले पेरू राष्ट्रीय पुलिस दल दो सदस्यों की रविवार दोपहर नाव पलटने से मौत हो गई। देश के आंतरिक मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कथित तौर पर सात अधिकारी नाव पर सवार थे और उन तीन खनिकों में से एक की तलाश कर रहे थे जो कुछ दिन पहले नदी के किनारे गायब हो गए थे। अन्य पांचों को मामूली चोटों के कारण स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय मीडिया के अनुसार नाव पलटने के कुछ घंटों बाद पर्सी कोरोनेल कोंडोरी और जॉर्ज मार्केज़ मार्टिनेज के शव पाए गए। पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए, समाचार प्रसारक रेडियो प्रोग्रामस डेल पेरू ने कहा कि अरेक्विपा में कैस्टिला प्रांत के अप्लाओ जिले में नदी के “तेज प्रवाह” के कारण नाव पलटने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि  हमें नहीं पता कि अधिकारियों के पास इस प्रकार के काम के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण थे या नहीं। (वार्ता/शिन्हुआ)

International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More
International

अफगानिस्तान में 500 से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा भारत

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को बताया कि भारत का व्यापक दृष्टिकोण अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना और संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत एक अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाना है। भारत ने यह भी कहा कि हमारी विकास साझेदारी में अफगानिस्तान के सभी प्रांतों में फैली 500 से अधिक परियोजनाएं […]

Read More