श्रीलंकाई जवानों की ट्रेनिंग के लिए गाले पहुंचे भारतीय तट रक्षक के गश्ती जहाज

शाश्वत तिवारी

भारतीय तट रक्षक (ICG) के दो गश्ती जहाज मंगलवार को श्रीलंका के गाले पहुंचे, जहां वे एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। श्रीलंकाई तट रक्षक जवानों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए भारत की ओर से एक अपतटीय गश्ती जहाज ‘समर्थ’ और एक तेज गश्ती जहाज ‘अभिनव’ को भेजा गया है। जहाज एक मार्च तक गाले में रहेंगे और फिर 2-5 मार्च तक कोलंबो का दौरा करेंगे।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को एक बयान में बताया कि गाले पहुंचने पर भारतीय तटरक्षक जहाजों के कमांडिंग अधिकारी उप महानिरीक्षक पी. प्रदीप कुमार और कमांडेंट (जेजी) प्रभात कुमार ने श्रीलंकाई तटरक्षक बल के महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान जहाज और भारतीय दल वीबीएसएस, अग्निशमन और क्षति नियंत्रण, समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया पर श्रीलंकाई तट रक्षक बलों के लिए प्रशिक्षण प्रदान कराएंगे।

उच्चायोग ने कहा इस यात्रा के दौरान योग, समुद्र तट की सफाई और वॉकथॉन जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, गाले और कोलंबो से प्रस्थान पर, श्रीलंका तट रक्षक जहाज के साथ पैसेज एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी।
भारतीय तटरक्षक बल और इसकी क्षमता के बारे में लोगों के बीच जुड़ाव और जागरूकता बढ़ाने के लिए स्थानीय स्कूली छात्र जहाजों का दौरा करेंगे।

भारतीय तट रक्षक जहाजों की इस यात्रा से क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा चुनौतियों का कुशलतापूर्वक समाधान करने के लिए श्रीलंकाई तट रक्षक कर्मियों को अपनी क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। हाल ही में भारतीय नौसेना के कई जहाजों और पनडुब्बियों ने भी श्रीलंका का दौरा किया है। भारतीय नौसेना और तटरक्षक जहाजों की श्रीलंका यात्रा का उद्देश्य दो मित्रवत पड़ोसी नौसेनाओं के बीच सौहार्द और अंतरसंचालनीयता (इंटरऑपरेबिलिटी) को बढ़ाना है, जो भारत के सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) सिद्धांत और ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के अनुरूप है।

International

भारत का एनडीसी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा श्रीलंका, रक्षा अधिकारियों से मुलाकात

कोलंबो। भारत के राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (NDC) का एक प्रतिनिधिमंडल 64वें रणनीतिक पड़ोस अध्ययन दौरे के तहत श्रीलंका पहुंचा है। एनडीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के समूह ने श्रीलंका के प्रमुख रक्षा अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच मजबूत रक्षा संबंधों को और आगे लेकर जाने पर जोर दिया। अपनी […]

Read More
International

नेपाल में जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को भारतीय कंपनी देगी 140 करोड़ का मुआवजा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू नेपाल l नेपाल के संखुवासभा में बनने जा रही 669 मेगावाट क्षमता की लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना से प्रभावित होने वाले 268 परिवारों को करीब 140 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए नेपाल सरकार, राज्य सरकार और स्थानीय निकाय के साथ भारतीय कंपनी सतलज जल विद्युत निगम समन्वय का काम […]

Read More
International

नेपाल में हुई बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 19 हुई

घटना की पूरी जानकारी के लिए एसडीएम के नेतृत्व में नौतनवां तहसील के अधिकारी नेपाल रवाना उमेश चन्द्र त्रिपाठी भैरहवा नेपाल! भारतीय पर्यटकों को ले जा रही भारतीय नंबर प्लेट वाली बस के तनहु में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। नेपाल पुलिस राजमार्ग सुरक्षा और यातायात प्रबंधन कार्यालय […]

Read More