झूठा है योगी का जीरो टॉलरेंस का दावा : ममता

  • योगी राज में असुरक्षित हैं बेटियां : ममता चौधरी

लखनऊ ।  भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पंच न्याय में एक न्याय है महिला न्याय, कांग्रेस प्रतिबद्ध है हर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए, कांग्रेस संघर्षरत है हर महिला को उसके न्याय का हक दिलवाने तक। उक्त बातें उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्यजोन की अध्यक्ष ममता चौधरी ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहीं। प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन की प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा, प्रज्ञा सिंह, विभा त्रिपाठी, प्रदेश सचिव अनामिका यादव, सिद्धीश्री मौजूद रही। चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में औसतन हर घण्टे आठ महिलाओं से सम्बन्धित अपराध हो रहे है। उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों में पूरे देश में एक नंबर पर है। गैंगरेप में एक नंबर पर, दहेज हत्या में एक नंबर पर,महिला अपहरण में एक नंबर पर। रात में बारह बजे महिलाओं के अकेले निकलने का दावा करने वाली सरकार की स्थिति ये है, की दिन में भी प्रदेश की बेटियां घर से निकलने में डरती हैं।

ममता चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार सिर्फ दिखाने को नारी वंदन कार्यक्रम चलाती है, जबकि उसकी सरकार का सच ये है की दिन के हर घंटे में महिलाओं के साथ हत्या, बलात्कार, जैसी जघन्य घटनाएं होती हैं। इन वीभत्स घटनाओं के बावजूद योगी जी का महिलाओं की सुरक्षा का दावा उनके सरकार के खोखलेपन को दर्शाता है। चौधरी ने कहा की कानपुर के घाटमपुर इलाके में दो सगी बहनों के शव पेड़ से लटकते हुए मिले। उनके परिजनों का आरोप है कि उन्हें जबरन शराब पिलाकर बलात्कार किया गया, और वीडियो भी बनाया गया। इस जघन्य वारदात के बाद,अंदर तक टूट गई बेटियों को अपने प्राण त्याग देने के अलावा कोई रास्ता न सूझा। मृतक नाबालिग बच्चियों के परिजन ईट के भट्टे पर कार्य करते हैं उन्होंने ठेकेदार एवं उनके साथियों पर वारदात का आरोप लगाया है।

चौधरी ने सरकार से सवाल किया की, क्यों अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं। क्यों उनके अंदर कानून का भय खत्म हो गया है। क्यों पुलिस महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर अंकुश नहीं लगा पा रही। ममता चौधरी ने कहा कि BJP जिस तरह से अपने दुष्कर्मी नेताओं को बचा रही है, उससे उसका महिला विरोधी चेहरा उजागर होता है। उन्होंने आज यहां BJP के दुष्कर्मी नेताओं का एक पोस्टर भी जारी किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाली बेटियों का शोषण करने वाले बृजभूषण शरण सिंह, को सरकार का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। उसी पोस्टर में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, BJP विधायक रमेश जारकीहोली, पूर्व BJP विधायक रामदुलार गौर, BJP नेता पदम राजन, कन्हैयालाल मिश्रा, पूर्व सांसद चिन्मयानंद, पूर्व मंत्री संदीप सिंह सैनी जैसे BJP से जुड़े और महिलाओं के प्रति अपराध में संलिप्त नेताओं की करतूत उनकी तस्वीरों समेत शामिल हैं।­­­

 

Raj Dharm UP

पर्चियां भेजकर जेलों से अफसर मंगा रहे बांसमती चावल!

खानपान की वस्तुओं के साथ मंगाई जा रही महंगी विलासिता की वस्तुएं आईजी जेल से हुई शिकायत से हुआ मामले का खुलासा राकेश यादव लखनऊ। कारागार मुख्यालय के उच्चाधिकारी जेल की सब्जी और दूध के साथ अब घरों के लिए होम एप्लायंस के साथ विलासिता की अन्य सामग्री भी मंगाने लगे हैं। इस गड़बड़ झाले […]

Read More
Raj Dharm UP

मुख्यमंत्री के मंसूबों पर पानी फेर रहे नौकरशाह!

गृह सचिव का आदेश के बाद भी प्रमुख सचिव कारागार ने नहीं की कोई कार्यवाही शासन-मुख्यालय ने दबाई 12 जेल अधीक्षकों के निलंबन की फाइल दंडित करने के बजाए शासन ने दी दोषियों को प्राइज पोस्टिंग राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश के नौकरशाह मुख्यमंत्री के मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं। उच्च स्तर के निर्देश पर […]

Read More
Raj Dharm UP

निलंबित होने वाले अफसर को प्रमोशन देने की तैयारी!

चहेतों को बचाने में जेल के आला अफसरों को हासिल महारत शासन की रिपोर्ट के बाद भी नहीं की गई कोई कार्यवाही लखनऊ। शासन में बैठे कारागार विभाग के आला अफसरों को चहेते अफसरों को बचाने महारत हासिल है। यह बात सुनने और पढ़ने में भले ही अटपटी लगे लेकिन दस्तावेज इस सच की पुष्टि […]

Read More