फुलेरा दूज आज  है, जानिए शुभ तिथि व पूजा विधि…

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

फुलेरा दूज के दिन खेली जाती है फूलों से होली मान्यतानुसार फुलेरा दूज को बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है। इस दिन राधा रानी और श्रीकृष्ण की विशेष पूजा की जाती है। फाल्गुन माह में होली से पहले फुलेरा दूज मनाया जाता है। इस दिन रंगो के बजाय फूलों से होली खेली जाती है। फुलेरा दूज के दिन से ही मथुरा से होली की शुरूआत हो जाती है। पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि पर फुलेरा दूज मनाया जाता है। फुलेरा दूज के दिन मान्यतानुसार श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है।

फुलेरा दूज की तिथि

इस साल पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरूआत 11 मार्च, सोमवार की सुबह 10 बजकर 44 मिनट से हो रही है और इस तिथि का समापन अगले दिन 12 मार्च, मंगलवार सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए फुलेरा दूज 12 मार्च के दिन मनाई जाएगी। फुलेरा दूज के दिन सुबह 9 बजकर 32 मिनट से दोपहर 2 बजे तक राधा-कृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त पड़ रहा है।  फुलेरा दूज के दिन फूलों वाली होली खेलने पर जीवन से दुखों का निवारण हो जाता है। इसके अतिरिक्त, मांगलिक कार्यों जैसे विवाह आदि के लिए भी इस दिन को अत्यधिक शुभ माना जाता है। फुलेरा दूज को अभुज मुहू्र्त भी कहते हैं। इस दिन कृष्ण मंदिरों में विशेष झांकी निकाली जाती है, भक्त मंदिर के आगे तांता लगाए रहते हैं, राधा-कृष्ण की पूजा की जाती है और फूलों की बरसात करते हुए होली खेली जाती है।

फुलेरा दूज की पूजा विधि

पूजा करने के लिए फुलेरा दूज के दिन राधा रानी और श्रीकृष्ण की मूर्तियों को सजाया जाता है। मूर्तियों को पीले वस्त्र धारण कराए जाते हैं और खुद भी भक्त इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनते हैं। फुलेरा दूज के दिन राधा रानी को सौलह श्रृंगार कराया जाता है। इसके अतिरिक्त घी का दीपक जलाकर पूजा की जाती है, बेसन के लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। इसके पश्चात राधा-कृष्ण की आरती की जाती है और मंत्रों का जाप करते हुए पूजा संपन्न की जाती है।

फुलेरा दूज के दिन कुछ उपायों को कर के अपने दांपत्य जीवन की परेशानियों को दूर कर सकते हैं,

अगर आपके वैवाहिक जीवन में आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो आप इस बार फुलेरा दूज पर कुछ इन उपायों को कर के अपनी परेशानी को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। इसके लिये आप फुलेरा दूज के दिन अगर सच्चे मन से भोजपत्र पर पीले रंग के चंदन से अपने पति का नाम लिखकर राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान को अर्पित करें, तो इस उपाय से वैवाहिक जीवन में चल आ रही परेशानियों का अंत होता है। और अगर आपके घर की लड़की के विवाह में कोई  परेशानी आ रही है तो फुलेरा दूज पर “ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा”​​ मंत्र का जाप करने से लाभ होगा। आपको 108 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए। और साथ ही भगवान कृष्ण की विशेष पूजा – अर्चना भी करनी चाहिए। इन सभी उपायों के साथ ही आपको फुलेरा दूज के दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी को वस्त्र और श्रृंगार का सामान भी अर्पित करना चाहिये, इससे आपके जीवन की सभी परेशानी दूर होती है।

Religion

हाथी पर सवार होकर आ रही मां आपके द्वार, बरसेगी मां भगवती की कृपा, स्थापना, पूजा सहित पूरी जानकारी एक क्लिक में पढ़ें…

30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्र 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक रहेंगे। इस साल मैय्या रानी के नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं, इसलिए माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। शास्त्रों में देवी की हाथी की पालकी को बहुत शुभ माना गया है। आचार्य पंडित सुधांशु […]

Read More
Religion

हथेली की इन रेखाओं से पता चलता है कि कितने साल जिएंगे आप

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद हथेली में कलाई के पास मणिबंध रेखाएं होती हैं। ये रेखाएं आड़ी होती हैं। हस्त रेखा विशेषज्ञों की मानें तो हथेली में मणिबंध रेखाओं की संख्या 1 से 5 तक होती है। हर एक रेखा की औसत आयु 20 से लेकर 25 साल होती है। हस्त रेखा शास्त्र से व्यक्ति […]

Read More
Religion

गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत,सम्मान दें- कृष्णा महाराज

पंक्ति में बैठे व्यक्ति से भेदभाव करना पूरी तरह से गलत देवी भागवत के छठवें दिन निकाली गई मां कालरात्रि की पालकी जगदलपुर। गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत है। गंगाजी को सूर्य का प्रकाश दिखाकर रोज पीना चाहिए। इससे गंगाजल की शक्ति बढ़ जाती है। गंगाजी को कैद कर रखना नहीं चाहिए। गंगाजल को तांबे […]

Read More