हॉकी इंडिया ने पुरुष हॉकी प्रशिक्षण शिविर के लिए 28 सदस्यों की घोषणा

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने मंगलवार से 30 मार्च तक भुवनेश्वर में होने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए 28 सदस्यीय कोर संभावित समूह की आज घोषणा की। पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारियों के तहत टीम को बेहतर बनाने के लिए उद्देश्य से भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में शिविर आयोजित किया जा रहा है। पुरुष हॉकी टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 में सफल प्रदर्शन के बाद शिविर में लौट आई है, जहां वे भुवनेश्वर और राउरकेला चरण में आठ मैचों में 15 अंक हासिल करने के बाद वर्तमान में तीसरे स्थान पर हैं। लीग 22 मई को बेल्जियम के एंटवर्प में फिर से शुरू होगी।

राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के मुख्य समूह में गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश, सूरज करकेरा और रक्षकों हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित और अमीर अली शामिल हैं। शिविर में बुलाए गए मिडफील्डरों में मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, रबीचंद्र सिंह मोइरंगथेम, शमशेर सिंह, नीलकंठ शर्मा, राजकुमार पाल, विष्णुकांत सिंह शामिल हैं। जबकि फॉरवर्ड की सूची में आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, गुरजंत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन, बॉबी सिंह धामी और अरजीत सिंह हुंदल शामिल हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने आगामी शिविर को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा  कि हम इस शिविर में प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण ब्लॉक शुरू करना चाहते हैं और हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हम श्रृंखला के लिए जाने से पहले सर्वोत्तम स्थिति में हों। उन्होंने कहा कि शिविर के लिए चुने गए खिलाड़ी आगामी महत्वपूर्ण मैचों में खेलने के लिए दावेदार होंगे। इसलिए, हमने प्रो लीग में खेलने वाले कुछ युवाओं के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों का एक समूह चुना है। ओडिशा में प्रो लीग मिनी-टूर्नामेंट एक उत्कृष्ट परीक्षण मैदान साबित हुआ, लेकिन इसमें हमेशा सुधार की गुंजाइश होती है और हम प्रो लीग के अंतिम चरण तथा पेरिस 2024 ओलंपिक से पहले चीजों को ठीक करने की प्रयास करेंगे।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम 28 सदस्यीय कोर ग्रुप

गोलकीपर : कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश और सूरज करकेरा,

डिफेंडर्स : हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित और अमीर अली।

मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, रबीचंद्र सिंह मोइरंगथेम, शमशेर सिंह, नीलकंठ शर्मा, राजकुमार पाल और विष्णुकांत सिंह।

फारवर्ड : आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, गुरजंट सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन, बॉबी सिंह धामी और अरजीत सिंह हुंदल। (वार्ता)

Sports

ऑनलाइन लूडो जान-माल दोनों के लिये खतरनाक

अजय कुमार 12 दिसंबर 2024 लखनऊ में 18 वर्षीय छात्र अनुज ने ऑनलाइन गेम लूडो में बीस हजार रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली।कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। 09 अक्टूबर 2024 को यूपी के हाथरस में पिता सुखबीर सिंह द्वारा बेटे आकाश को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर नाराज […]

Read More
Sports

रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त,पाक छह विकेट से जीता

कराची। मोहम्मद रिजवान 122 नाबाद और आगा सलमान 134 के बीच तीसरे विकेट के लिये 260 रनों की रिकार्ड साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृखंला के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाये […]

Read More
Sports

चैंपियंस ट्राफी से पहले भारत ने किया इंग्लैंड का सफाया

अहमदाबाद। शुबमन गिल 112 और श्रेयस अय्यर 78  की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के कातिलाना अंदाज की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां श्रृखंला के तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को 142 रन से रौंद कर 19 फरवरी से शुरु होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिये अपने मजबूत इरादों का इजहार […]

Read More