कांग्रेस सांसद परणीत कौर BJP में हुईं शामिल

नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस से सांसद परणीत कौर आज यहां भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयीं। भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में भाजपा के महासचिव अरुण सिंह, तरुण चुघ, विनोद तावड़े, भाजपा में पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी, पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ तथा भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी मौजूद थे। तावड़े ने अपने संबोधन में कहा कि परणीत कौर जैसे सांसद एवं मंत्री के रूप में काम करके अपनी योग्यता एवं क्षमता को सिद्ध किया है। पंजाब में आम आदमी के मन में भाजपा के प्रति बढ़ती लोकप्रियता के बीच कौर के आगमन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश सेवा का मिशन और मजबूत होगा।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी कौर ने कहा कि वह आज भाजपा में शामिल हो रहीं हैं। पिछले 25 साल से लोकसभा विधानसभा में देश के लिए पंजाब के लिए काम किया हे। आज वो समय आ गया है कि जो हमारे देश को दुनिया में ऊंचा उठा सके और हमारे बच्चों के भविष्य को उज्जवल बना सके, ऐसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करतीं हैं और उनके नेतृत्व में देश एवं पंजाब की तरक्की के लिए काम करेंगीं।

कौर चार बार से पटियाला लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह 1999 में सबसे पहले पटियाला से लोकसभा चुनाव जीती थीं और इसके बाद 2004, 2009 और 2019 में इसी सीट से चुनाव जीता। वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार में 2009 से 2012 तक विदेश राज्य मंत्री भी रही हैं। इसके अलावा वह 2014 से 2017 तक पटियाला से विधायक भी रही हैं। वह 2019 में पुन: पटियाला से विजयीं हुईं है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस ने कौर को गत वर्ष फरवरी को निलंबित कर दिया था। (वार्ता)

Delhi

हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (हावा) ने हर्षोल्लास से मनाया तीज महोत्सव

10 अगस्त 2024, नई दिल्ली: हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (हावा), जो भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बल-परिवारों के कल्याण के लिए कार्यरत है, ने आज हरियाली तीज का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया। इस भव्य आयोजन की मेज़बानी 22वीं वाहिनी, आईटीबीपी, तिगड़ी कैंप, नई दिल्ली में की गई। इस खास मौके पर ‘हावा’ की सदस्यों […]

Read More
Delhi

भारत की समग्र राष्ट्रीय शक्ति में योगदान देंगी बजट की प्राथमिकताएं: जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक ऐसा बजट पेश करने के लिए बधाई दी, जो विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाता है और एनडीए सरकार को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने वाले लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि बजट […]

Read More
Delhi

लोकसभा चुनाव में हार के बाद उत्तर प्रदेश में बढ़ी योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें, नेतृत्व परिवर्तन की लगी अटकलें

नौकरशाही पर निरंकुश और अराजक होने का आरोप नया लुक ब्यूरो, नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगने के बाद अब राज्य की सियासत गर्मा गई है। नतीजों के बाद भाजपा के अंदरखाने की राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विरोध के सुर बुंलद हो गए है। योगी […]

Read More