सलमान को पसंद आया आयुष शर्मा की फिल्म ‘रुसलान’ का टीजर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को अपने बहनोई आयुष शर्मा की आने वाली फिल्म ‘रूसलान’ का टीजर बेहद पसंद आया है। आयुष शर्मा ने वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह वर्ष 2021 में प्रदर्शित सलमान खान निर्मित फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ में नजर आए थे। आयुष अब एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘रुसलान’ में नजर आयेंगे।

फिल्म ‘रुसलान’ का टीजर रिलीज हो गया है। सलमान खान ने ‘रूसलान’ का टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही आयुष शर्मा समेत बाकी टीम को बधाई दी है। सलमान खान के पोस्ट के बाद आयुष शर्मा ने इस पर रिएक्ट किया है।

उन्होंने कमेंट में कहा, आपका बहुत-बहुत शुक्रिया भाई। निर्देशक करण एल बुटानी ने भी सलमान को धन्यवाद दिया। करण ने कमेंट लिखा, आपके सपोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद सर। करण बुटानी के निर्देशन में बनी ‘रुसलान’ 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सत्य साईं आर्ट्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में सुश्री मिश्रा और जगपति बाबू की भी अहम भूमिका है। (वार्ता)

Entertainment

इन दिनों मनाया जा रहा है एन्टी वेलेंटाइन वीक

आज यानी 17 फरवरी को है परफ्यूम डे दिल टूटे आशिकों के लिए है एन्टी वेलेंटाइन वीक राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिषी और हस्तरेखाविद एंटी वैलेंटाइन वीक के तहत आज यानी 17 फरवरी को परफ्यूम डे मनाया जाएगा। एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत स्लैप डे से होती है। हर साल 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक […]

Read More
Entertainment

निर्देशक एजाज अहमद ने गायक शब्बीर कुमार की आवाज में रिकॉर्ड किया ‘ऐसा अपना याराना’

नया लुक संवाददाता मुंबई। हिंदी सिनेमा की गायिकी में जब जिक्र शब्बीर कुमार का आता है तो कहते हैं कि बस उनका नाम ही काफी है। ‘कुली’, ‘बेताब’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘प्यार झुकता नहीं’ और ‘मर्द’ जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों में एक से बढ़कर एक हिट गीत गाने वाले शब्बीर कुमार की आवाज में […]

Read More
Entertainment

मोनालिसा को पढ़ाते हुए बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। डायरेक्टर सनोज मिश्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महाकुंभ में वायरल हुई लडकी मोनालिसा को क ख ग पढ़ा रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी है। उत्तर- प्रदेश के प्रयागराज में 16 अगस्त 1990 को जन्मे संजय भूषण […]

Read More