देश में अघोषित आपातकाल जैसी परिस्थिति : ‘AAP’

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को आम आदमी पार्टी  (AAP) के कार्यकर्ताओं ने यहां प्रदर्शन किया और कुछ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही पार्टी मुख्यालय पहुंचने की कोशिश की जिन्हें पुलिस ने जगह-जगह रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए BJP और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने जगह-जगह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और पार्षदों के साथ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

‘AAP’ के राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक ने कहा, कि  आज देश में एक अघोषित आपातकाल जैसी परिस्थिति पैदा हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP सभी विपक्षी दलों को खत्म करने के लिए उनके नेताओं को या तो जेल में डाल रही है या फिर उनको डरा-धमका कर अपनी पार्टी में शामिल करा रही है। विपक्षी दलों के जो भी नेता BJP में शामिल हो रहे हैं, उनको तो क्लीन चिट मिलते जा रही है। लेकिन जो भी नेता BJP की तानाशाही का विरोध कर रहे हैं उन पर अन्याय, अत्याचार हो रहा है और उनको गिरफ्तार किया जा रहा है। डॉ. पाठक ने कहा कि  केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन का एलान किया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिस तरह से पुलिस का दुरुपयोग कर रही है, वह अकल्पनीय है। ऐसा भारत के राजनैतिक इतिहास में शायद ही पहले कभी हुआ होगा। BJP के खिलाफ धरना-प्रदर्शन के एलान के बाद आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को गुरुवार रात से घर में नजरबंद कर दिया गया है। वहीं, पार्टी के जो लोग सुबह-सुबह अपने घर से आम आदमी पार्टी के ऑफिस के लिए निकल रहे थे, उनको हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने कहा, कि शांतिपूर्वक तरीके से धरना देना हमारा मूलभूत अधिकार है लेकिन प्रधानमंत्री को शांतिपूर्ण तरीके से धरना देना भी बर्दास्त नहीं होता है। उनके मन में इतनी नफरत भरी पड़ी है कि आम आदमी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता, नेता को गिरफ्तार करवा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि  यह जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, उससे लगता है कि इन्होंने सचमुच देश के अंदर तानाशाही घोषित कर दी है। ऐसी खबर मिल रही है कि पार्टी कार्यालय को भी चारों तरफ से सील कर दिया गया है। अरविंद केजरीवाल के परिवार को भी नज़रबंद कर लिया गया है, किसी को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा है। विरोध में प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

उन्होंने कहा, कि  देश में पूरी तरह से गुंडागर्दी चल रही है। केजरीवाल के परिवार वालों को घर में नजरबंद किया हुआ है। उनकी मां एक दिन पहले ही अस्पताल से आई थीं और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके परिवार वालों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा। ITO में जाने नहीं दिया जा रहा है और शांतिपूर्ण धरने को रोका जा रहा है। ITO जाने की कोशिश करने पर पुलिस वाले हमको उठा कर फेंक रहे हैं। केवल लोकसभा चुनाव जीतने के लिए इस तरह की तानाशाही का जा रही है। ‘AAP’ के वरिष्ठ नेता जस्मीन शाह ने कहा कि एक फर्जी केस में पार्टी के चार बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया है। अरविंद केजरीवाल के परिवार को कल रात से ही नज़रबंद कर रखा गया है। अब आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और नेताओं को हिरासत में लिया गया है। यह तानाशाही नहीं तो और क्या है? (वार्ता)

Delhi

1984 सिख दंगा मामला : इन दो सिखों की हत्या में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। मामला एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश कावेरी […]

Read More
Delhi

आतिशी का फ़्लाइंग किस और कमरिया लपालप

दयानंद पांडेय आतिशी जब दिल्ली की घोषित खड़ाऊं मुख्य मंत्री बनी थीं तब मुख्य मंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे तब उस पर नहीं बैठीं। क्या तो इस कुर्सी पर अरविंद जी ही बैठेंगे। दूसरी कुर्सी लगा कर बैठीं। मेज वही थी। ऐसी बात तो पतिव्रता राबड़ी यादव ने भी बिहार […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More