होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

  • मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन

मोहम्मद
सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा।
नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व लुंबिनी प्रदेश के राज्यपाल अमिक शेरचन ने कहा कि मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध होता है।नेपाल का भारत से रोटी बेटी का संबंध है जो आदिकाल से चला रहा है। सभी के आराध्य भगवान राम की ससुराल नेपाल के जनकपुर में है जो रिश्ता आज भी कायम है। उन्होंने कहा कि उत्तरी पड़ोसी चीन के साथ ऐसा कोई संबंध नहीं है। नेपाल और भारत के बीच के विश्वास को बढ़ाने की जरुरत है। आम भारतीयों से चाहूंगा कि यदि किसी भी तरह का कोई अविश्वास है तो उसे आपसी मेल जोल से दूर करें। उन्होंने कहा कि देश में व्याप्त गरीबी, बेरोजगारी और अशिक्षा को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है, तभी नेपाल तरक्की कर सकता है।
विशिष्ठ अतिथि व भारत के महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज (नेपाल) के महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीणा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम भारत और नेपाल के संबंधों में प्रगाढ़ता प्रदान करेंगे।

 

भारत में नेपाल के राजदूत रहे दीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि भारत नेपाल का संबंध सदियों से अटूट रहा है। यह वैदिक काल से चला आ रहा संबंध है। यह किसी पार्टी, नेता द्वारा स्थापित संबंध नहीं है, बल्कि धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंध है।

दोनों देशों के बीच कुछ समस्याएं व्याप्त है, उसको दूर करने की तरफ ध्यान देना चाहिए। भारत नेपाल की मित्रता इतिहास की विरासत है। इसको और मजबूत करने की जरुरत है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व इटवा विधायक माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भारत नेपाल का रोटी बेटी का संबंध है। भारत और नेपाल की सरकारों में तो मतभेद हो सकता है, लेकिन नागरिकों के बीच कभी कोई मतभेद नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह मजबूत होना चाहिए । उन्होंने कहा कि होली, अन्याय के खिलाफ खड़े होने की सीख देती है। इसको सभी को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरुरत है। इस दौरान डोरी तान संघ, नेपाल द्वारा आयोजित रेफरी की परीक्षा में पूरे नेपाल में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले निखिलेश कुमार मिश्र को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री ईश्वर दयाल मिश्रा ने किया। इस दौरान जप्रपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हृदयेश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कानोडिया, विधायक सुधाकर पांडेय, कुणाल प्रताप शाह, पूर्व चेयरमैन राम नरेश उपाध्याय, मृणेंद्र मिश्र मशाल, कांग्रेस नेता राम प्यारे प्रसाद, ब्रह्मानंद उपाध्याय, जावेद आलम खां, रविदत्त मिश्र, राशीद मिर्जा, कपिलवस्तु के सीडीओ व एसपी नवरत्न पौडेल आदि मौजूद रहे।

International

अफगानिस्तान में 500 से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा भारत

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को बताया कि भारत का व्यापक दृष्टिकोण अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना और संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत एक अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाना है। भारत ने यह भी कहा कि हमारी विकास साझेदारी में अफगानिस्तान के सभी प्रांतों में फैली 500 से अधिक परियोजनाएं […]

Read More
International

वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले आज मनाया जाएगा गेलेंटाइन डे

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता 13 फरवरी को गैलेन्टाइन डे मनाया जाता है, जो हर साल वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले महिलाओं को एक-दूसरे के लिए जश्न मनाने के लिए एक साथ लाता है। सभी महिलाओं के पास एक ऐसा दोस्त होता है जो अपनी महिला साथियों का उत्साहवर्धन करता है। वह उनकी सबसे अच्छी […]

Read More
International

म्यांमार में फर्जी नौकरी रैकेट के चंगुल से छुड़ाए गए आठ भारतीय

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में नौकरी घोटाले के शिकार आठ और भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। इन लोगों को घोटालेबाजों के चंगुल से छुड़ाकर फिलहाल थाईलैंड के माई सोत में सफलतापूर्वक स्थानांतरित कर दिया गया है। भारतीय नागरिक थाईलैंड सीमा के निकट स्थित म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में 19 विदेशियों […]

Read More