जानें, नौ अप्रैल से शुरू हो रहे सनातन नववर्ष में कैसा रहेगा भारत का भविष्य

  • नव संवत्सर 2081- भारत में बड़ी उथल-पुथल की आशंका
  • भाजपा की अपेक्षा देश में तेजी से बढ़ सकता है कांग्रेस का असर
  • भविष्य में बड़ी उलझन की ओर इशाराः एक बड़े नेता को छोड़ना पड़ सकता है बड़ा पद

नए संवत्सर में भारत में नया रोग या कोई नई महामारी के आने की आशंका है। यह महामारी कोरोना से भी खतरनाक हो सकती है। केतु के कारण वायरल संक्रमण होने की संभावना है जिसके चलते लोगों में बेचैनी रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। लोगों को अभी से ही अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करना होगा।

मथुरा। भारत समेत पूरी दुनिया में चर्चित द्वारकाधीश मन्दिर के मशहूर ज्योतिषाचार्य अजय कुमार तैलंग ने बताया कि अगले नव संवत्सर 2081 का प्रारंभ नौ अप्रैल से हो रहा है। इस 2081 के संवत्सर का नाम क्रोधी रहेगा। इस वर्ष ग्रहों के दशाधिकार में सात विभाग क्रूर ग्रहों को और तीन विभाग शुभ ग्रहों को मिले हुए हैं। मंगल के राजा और शनि के मंत्री होने से यह वर्ष बहुत ही उथल पुथल वाला रहेगा। शासन में कड़ा अनुशासन देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में मंगल, शनि और राहु के प्रभाव के चलते भारत में राजनीतिक उथल-पुथल पिछले वर्ष की अपेक्षा ज्यादा रहेगी। राजनीतिक पार्टियों में शत्रुता की भावना बढ सकती है। झूठे आरोप और प्रत्यारोप के चलते नफरत बढ़ेगी। किसी बड़े राजनेता को पद त्यागना पड़ सकता है या किसी बड़े राजनेता के साथ अप्रिय घटना घट सकती है।

भारत के किन्ही दो नेताओं पर हमला होने की आशंका भी है, कई नेताओं को कानूनी सजा भी मिल सकती है, क्योंकि अगले वर्ष का मंत्री शनि है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार भाजपा की अपेक्षा कांग्रेस का प्रभाव तेजी से बढ़ सकता है, जिसके चलते देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा होगी। वर्ष के मध्य में भारत की पश्चिमी और पूर्वी सीमा पर तनाव चरम पर होगा। भारत पर कोई बड़ा हमला हो सकता है। अप्रैल, मई, जून, जुलाई और अगस्त का माह भारत के लिए कठिन रहेगा। पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्वी भारत में ज्यादा अशांति रहने वाली है, यानी भारत में आंतरिक संघर्ष बढ़ने की संभावना है।

उनका कहना था कि वर्ष 2024 में भारत में अल्पवृष्टि के योग हैं। कहीं वर्षा अच्छी होगी तो कहीं सूखा निर्मित हो सकता है। गर्मी सामान्य रहेगी लेकिन बारिश और ठंड बढ़ सकती है। असामान्य जलवायु के चलते सेहत पपं.अजय कुमार तै ज्योतिषाचार्य ने बताया कि भारत में वर्ष 2024 में राहु, मंगल, शनि और सूर्य के कारण प्राकृतिक प्रकोप बढ़ सकते हैं। तूफान, चक्रवात, भूकंप और बाढ़ की भी आशंका है। इस बार भूकंप और चक्रवात के कारण जान माल के नुकसान की ज्यादा आशंका व्यक्त की जा रही है।

उन्होंने अंत में कहा कि आने वाले वर्ष 2024 में महंगाई बढ़ेगी क्योंकि अतिवर्षा, तूफान आदि प्राकृतिक आपदा के चलते देश के अधिकतर क्षेत्रों की फसल नष्ट होने के आसार है। 2024 में उत्पादन में कमी के चलते कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पेट्रोल के दाम में भी बढ़ोतरी होगी। देश की अर्थ व्यवस्था में सुधार होगा, रियल स्टेट में तेजी रहेगी। सोने के भाव बढ़ते जाएंगे। (वार्ता)

National

आतंकियों के स्लीपिंग माड्यूल्स निष्क्रिय करने में फेल है सुरक्षा एजेंसियां 

इंतजाम: जुड़ने से पहले ही टूट जाती हैं कड़ियां ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूचनाओं की कड़ियां जुड़ने से पहले ही टूट जा रही है। यही वजह है कि बीते दो-तीन दशकों के भीतर देश व प्रदेश कई जिलों में दो दर्जन से अधिक आतंकी घटनाएं होने के बावजूद यहां सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों के स्लीपिंग माड्यूल […]

Read More
National

दहशतगर्दों का स्केच जारी, जांच एजेंसियां सक्रिय जल्द होगें खूंखार सलाखों के पीछे 

 बताया जा रहा है सात थे आतंकी  बदले की आग में जल रहा पूरा देश ए अहमद सौदागर लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की अहम भूमिका होने की सुगबुगाहट धीरे-धीरे सामने आ रही है। जानकार बताते हैं कि घटना वाले स्थान पर सात खूंखार आतंकी मौजूद थे। बताया […]

Read More
National

राहुल गांधी की विदेश में जहरीली जुबान, भारत की साख पर वार

संजय सक्सेना लखनऊ। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर विदेशी धरती से भारत की संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर विवादों में आ गए हैं। अमेरिका यात्रा के दौरान बोस्टन यूनिवर्सिटी में दिए गए उनके बयान ने सियासी हलकों में एक बार फिर उबाल ला दिया है। […]

Read More