बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौत

  • चारों 10 मई की आधी रात को पैदा हुए थे

नया लुक ब्यूरो, झारखंड

रांची। राजधानी के ओरमांझी ब्लॉक स्थित बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौतमें बाघिन के चार नवजात शावकों की दु:खद मौत हो गई है। 10 मई को ही उनका जन्म हुआ था। बाघ के बच्चों की मौत से कई सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में बाघिन के चार शावकों की मौत हो गई है। चिड़ियाघर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गौरी नाम की बाघिन ने 10 मई की मध्य रात्रि में चार शावकों को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि चारों शावक बाघिन के बेहद करीब आ गए थे और उसके नीचे दबने से मौत हुई है।

यह भी दावा किया जा रहा है कि शावकों के जन्म के बाद सीसीटीवी के जरिए पूरी मॉनिटरिंग की जा रही थी। इसके बावजूद नवजात शावकों को नहीं बचाया जा सका। बाद में चारों शावकों का पोस्टमार्टम करा कर उन्हें शवदाहगृह में जला दिया गया। गौरी नामक बाघिन का पहला प्रसव हुआ था। उसके करीब चारों शावक थे। इसी बीच बाघिन के करवट बदलने की इस वजह से सभी शावक दब गए और मौत हो गई।

चिड़ियाघर सूत्रों के मुताबिक शक होने पर केज के अंदर जाकर बाघिन को बच्चों से अलग किया गया, तब तक तीन शावकों की मौत हो गई थी। एक शावक की हालत गंभीर थी लेकिन उसे भी नहीं बचाया जा सका। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस तरह की लापरवाही कैसे हुई, जिससे चार नवजात शावकों को जान गंवानी पड़ी।

Jharkhand

पलंग पर लेट कर खा रहा था रसगुल्ला और फोन में खेल रहा था गेम, अटकने से युवक की मौत

इकलौते बेटे की आदत से परेशान थे परिजन गेम की गंदी लत के चलते गई जान, घर में पसरा मातम नया लुक ब्यूरो रांची/जमशेदपुर। यह खबर उन बच्चों के लिए हैं जो मोबाइल चलाने में इतना व्यस्त हो जाते हैं उनके आसपास की चीजें भी दिखाई नहीं देती। कई बच्चे ऐसे भी गेम खेलते हैं, […]

Read More
Jharkhand

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने हजारीबाग से दो पत्रकारों को उठाया,

नया लुक ब्यूरो, रांची/ हजारीबाग: NEET प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने हजारीबाग मुख्यालय से हिंदी दैनिक प्रभात खबर के दो पत्रकारों को भी पूछताछ के लिए ले गई है. दोनो पत्रकारों से सीबीआई टीम चरही गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार […]

Read More
Jharkhand

मोहन सरकार का बड़ा फैसलाः मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुलेगे मॉल-रेस्टोरेंट, मुख्य बाजार

भोपाल। यदि आप मध्यप्रदेश में हैं तो समय की चिंता छोड़िए। अब एमपी के सभी शहरों में अब मॉल, रेस्टारेंट, आईटी सेक्टर, मुख्य बाजार, बिजनेस सेंटर, 24 घंटे, सातों दिन खुले रहेगें। ये सुविधा नगर व औद्योगिक क्षेत्रों में मिलेगी। इसका नोटिफिकेशन भी एक-दो दिन में जारी होने की संभावना है। इसके बाद यह व्यवस्था […]

Read More