…और जब लिफ्ट में फंस गए नीरज सिंह

कार्यक्रम आयोजकों की अटक गई सांस

लखनऊ। गोमती नगर के प्रतिष्ठित होटल में व्यापारियों के कार्यक्रम में राजनाथ सिंह के सुपुत्र नीरज सिंह लिफ्ट में फंस गए। करीब 10 मिनट तक लिफ्ट में फसें रहने के बाद उन्हें निकाला गया। इस घटना से कार्यक्रम के आयोजक की कुछ देर के लिए सांसे अटक गई।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम राजनाथ के चुनाव को लेकर व्यापारी संगठन ने गोमतीनगर के प्रतिष्ठित होटल में बैठक आयोजित की थी। इसमें भाजपा प्रत्याशी राजनाथ के पुत्र नीरज सिंह को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। सूत्रों के अनुसार व्यापारियों के बड़े आयोजन में मुख्य अतिथि नीरज सिंह देर रात कार्यक्रम से वापस होते समय लिफ्ट में फस गए। बताया गया है वापसी के वक्त अधिक समर्थको के लिफ्ट मे घुस जाने की वजह से लिफ्ट रास्ते में ही फंस गई। नीरज अपनी टीम के साथ लिफ्ट में फंस गए आयोजकों में एक पदाधिकारी उनके साथ लिफ्ट में ही मौजुद थे

लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही मुख्यमंत्री ने की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक, विभागवार परियोजनाओं की प्रगति की ली जानकारी

उन्होंने तुरंत फोन करके लिफ्ट को चालू करवाया गया। जिसके बाद नीरज सिंह समर्थको के साथ नीचे आए। आयोजक के अनुसार कार्यक्रम 8 फ्लोर पर आयोजित किया गया था। भीड़ अधिक होने की वजह से बड़ी तादात में व्यापारी नीरज सिंह के साथ लिफ्ट अंदर आ गए थे जिसकी वजह से लिफ्ट में दिक्कत आ गई थी। घटना से आयोजको को नींद उड़ गई थी। उनके सकुशल वापस हो जाने के बाद आयोजको ने राहत की सांस ली। आयोजको ने लिफ्ट फंसने की बात तो मानी लेकिन और कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया।

Loksabha Ran

भाजपा का प्रेमरोग : किसी वैद्य को बुलाओ, इनकी दवा तो कराओ

फिल्म प्रेमरोग का गीत है, मैं हूं प्रेमरोगी मेरी दवा तो कराओ, जाओ जाओ जाओ किसी वैद्य को बुलाओ…. लगता है भाजपा को भी यही रोग हो गया है। इसे अपने नैसर्गिक प्रेमी पसंद नहीं। इसे किसी और से प्रेम हो गया है। ऐसा लग रहा है। जो इससे नैसर्गिक प्रेम करने वाले हैं वे […]

Read More
Loksabha Ran

विकसित भारत का बजट

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा में प्रस्तुत बजट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नई संसद में वित्त मंत्री ने देश का आम बजट प्रस्तुत किया है। यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुख, 140 करोड़ भारतवासियों की आशा, आकांक्षा और अमृतकाल के संकल्पों को पूरा करने वाला सिद्ध होगा। […]

Read More
Loksabha Ran

राज्यपाल ने की बजट की सराहना

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज लोकसभा में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2024-25 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम बजट अमृत काल के लिहाज से बहुत ही अहम है क्योंकि यह देश के 140 करोड़ लोगों को सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक न्याय दिलाने वाला है। राज्यपाल जी ने कहा कि बजट में किसान, गरीब, युवा तथा […]

Read More