झारखंड में भट्ठी जैसे तपेंगे 5 दिन, मौसम विभाग ने किया अलर्ट,

झारखंड में भट्ठी जैसे तपेंगे 5 दिन, मौसम विभाग ने किया अलर्ट,

 

नया लुक ब्यूरो, रांची. झारखंड की राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में हल्की बारिश और गर्जन से मौसम थोड़ा सुहावना रहा, इसके बावजूद अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 45.6 डिग्री गढ़वा व सबसे कम तापमान 26.6 डिग्री रांची में दर्ज किया गया. बुधवार के मौसम की बात करें तो आज पूरे राज्य में हीटवेव चलने की पूरी संभावना है.

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक के अनुसार पूर्वी-पश्चिम ट्रफ जो बिहार से पार हो रहा था, जिसका असर झारखंड में भी दिखा. बुधवार को उसका प्रभाव कम रहेगा. आज झारखंड में एक बार फिर हीटवेव का असर रहेगा, जिससे एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना है. मानसून आने तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी.
रांची में येलो अलर्ट
आज रांची में भी अच्छी खासी गर्म हवा चलने वाली है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कुछ जिले जैसे चतरा और लातेहार में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट है. इसके अलावा पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, चतरा और पलामू में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार जा सकता है.
रेड अलर्ट वाले रहें सावधान
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी है, वहां पर कोशिश करें जो भी काम है उसे बाद में करें. खासकर सुबह 11:00 से 3:00 के बीच बाहर न निकलें तो अच्छा रहेगा, वरना, ऐसी स्थिति में हीट स्ट्रोक लगने की पूरी संभावना है. लोग इस चेतावनी को हल्के में न लें, क्योंकि हीट स्ट्रोक लगने से जान भी जा सकती है.
जिलों का संभावित अधिकतम तापमान
आज के संभावित अधिकतम तापमान की बात करें तो देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 44 व न्यूनतम 31 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 45 डिग्री व न्यूनतम 31 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 44 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री और पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 44 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है.

 

Analysis

अखिलेश की चेतावनी ‘दैनिक जागरण’ पढ़ना करो बंद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति इन दिनों एक बार फिर गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस वार्ता में देश के बड़े हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह अखबार अब निष्पक्ष पत्रकारिता नहीं कर रहा, […]

Read More
Analysis

लम्बी रेस खेलेंगे योगी, कहा- तीन साल में यूपी से खत्म हो जाएगी गरीबी

महराजगंज जैसे पिछड़े जिले से भरी हुंकार, जहां वनटांगियों को दे चुके हैं नहीं पहचान इससे पहले इंदिरा गांधी भी दे चुकी हैं इस तरह का बड़ा बयान नरेंद्र मोदी भी गरीबी को मानते हैं जातीय राजनीति की तोड़ अजय कुमार लखनऊ। गरीबी हटाओ का नारा भारतीय राजनीति का सबसे पुराना और सबसे आजमाया हुआ […]

Read More
Analysis

वह दिन दूर नहीं जब हम मनुष्य कहलाने के लायक भी न बचे

डॉ धनंजय मणि त्रिपाठी प्रकृति ने मनुष्य को संवेदनशील बनाया है, भावपूर्ण बनाया है अतः प्रकृति की भांति मनुष्य में भी विभिन्न प्रकार की भावनाएं पाई जाती हैं। ये भावनाएं शारीरिक और मानसिक संवेदनाएं होती हैं ये किसी चीज़, घटना या स्थिति के विशेष महत्व को दर्शाती हैं। भावनाएं हमारे जीवन का आधार होती हैं […]

Read More