नेपाली महिला ने कोलकाता में बनवाया फर्जी पासपोर्ट, खुल गया फर्जीवाड़ा

  • हंगरी जाने के चक्कर में मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नई दिल्‍ली! विदेश जाने के लिए लोग कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं। कोई फर्जी डॉक्‍यूमेंट्स के सहारे किसी देश में घुसना चाहता है तो कोई और जाल बुनता है। नेपाल की एक महिला ने भी विदेश जाने को फर्जी पहचान का सहारा लेने का प्‍लान बनाया था। महिला नेपाल से भारत आई और कोलकाता में जोड़-तोड़ कर फर्जी कागजातों के सहारे भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया। इस पासपोर्ट के सहारे वो हंगरी जाना चाहती थी। उसे वीसा भी मिल गया और वो फ्लाइट पकड़ने को मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गई। लेकिन, एयरपोर्ट पर उसकी घबराहट ने उसका सारा खेल बिगाड़ दिया और वो पकड़ी गई।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने इस 31 वर्षीय नेपाली महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर धोखाधड़ी और जालसाजी सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर एक नेपाली महिला ने नकली कागजातों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट कैसे हासिल किया।

 

 

ऐसे पकड़ी गई महिला की चालाकी

एयरपोर्ट अधिकारियों ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि 31 वर्षीय नेपाली महिला छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हंगरी की फ्लाइट लेने के लिए आई थी। जब उसके यात्रा दस्‍तावेजों की जांच की जा रही थी तो वो घबराई हुई थी। उसकी घबराहट देखकर अधिकारियों को शक हो गया। वह अधिकारियों द्वारा पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाई। फिर उसके दस्‍तावेजों की गहन जांच की गई तो पता चला कि उसने पासपोर्ट फर्जी दस्‍तावेजों के आधार पर बनवाया था।

महिला ने कोलकाता में बनवाया था पासपोर्ट

मंगलवार को मुंबई को सहार पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने कहा कि महिला को आगे की जांच के लिए मुंबई हवाई अड्डे से स्थानीय पुलिस स्टेशन लाया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके कोलकाता में पासपोर्ट बनवाया था।

National

भारत-पाक युद्ध के बाद ट्रंप की रणनीति में बदलाव दोस्ती या तकरार?

संजय सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के बीच 2017 से 2021 तक का समय भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए सुनहरा दौर माना गया था। दोनों नेताओं की दोस्ती की मिसाल ‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ जैसे आयोजनों के जरिए दुनिया के सामने आई थी। ट्रंप ने उस समय मोदी को एक मजबूत नेता […]

Read More
National

संवाद नहीं अब संघर्ष होगा, कश्मीर से लेकर पाकिस्तान तक

नारद जयंती पर राष्ट्र चिंतकों ने दी चेतावनी विशेष संवाददाता शिवपुरी। नारद जयंती के शुभ अवसर पर ‘क्रांतिदूत’ और ‘भारत संस्कृति न्यास’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी एक ऐतिहासिक वैचारिक आयोजन के रूप में सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम ने न केवल श्रोताओं के मन को उद्वेलित किया, बल्कि वर्तमान भारत के धर्म, संस्कृति […]

Read More
National

पहलगाम कांड का बदला:अंतिम सांसें गिन रहा आतंकी संगठन

भारतीय सेना की हुंकार के आगे दहशतगर्द ने टेका घुटने ए अहमद सौदागर लखनऊ। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हुई मौत का बदला लेते हुए भारतीय सेना को मंगलवार की देर रात एक बड़ी कामयाबी मिली, जिसमें भारतीय सेना के जवानों ने मिसाइलें से सटीक […]

Read More