चेतना डेंटल व नंदी इंटरप्राइजेज के भंडारे में उमड़ी भक्तों की भीड़

जेष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को आशियाना में जगह जगह लगे भंडारे

अधिकांश स्थानों पर सुंदरकांड पाठ के बाद हुआ भंडारा

लखनऊ। जेष्ठ माह के अंतिम मंगलवार के अवसर पर आशियाना और आसपास क्षेत्रों में जगह जगह सुंदर कांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में श्रद्धालुओ की जमकर भीड़ उमड़ी। बजरंगबली के भक्तो ने पूजा अर्चना के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

 

आशियाना के सेक्टर एन स्थित चेतना डेंटल सेंटर में शाम साढ़े चार बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। डेंटल सेंटर के प्रोपराइटर एवं दंत विशेषज्ञ संजीव अवस्थी ने बताया कि अस्पताल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डेंटल सेंटर स्टाफ के अलावा कॉलोनी के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। करीब दो घंटे चले सुंदरकांड पाठ के बाद परिसर में भंडारा लगा। देर रात तक चले भंडारे में सैकड़ों की संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर अवस्थी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

वहीं दूसरी ओर ट्रांसपोर्टनगर में 10 नंबर पार्किंग के निकट नंदी इंटरप्राइजेज की ओर से विशाल भंडारा लगाया गया। दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुआ यह भंडारा देर शाम तक चला। भंडारे के आयोजनकर्ता धर्मेंद्र यादव ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बजरंगबली के भक्तो ने शरबत, बूंदी और पूड़ी सब्जी प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इसमें समाजसेवी जयकेश त्रिपाठी, भाजपा नेता गिरिजा शंकर गुप्ता, अधिवक्ता विनय दूबे, पत्रकार राकेश यादव, अनिल कुमार समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा बंगला बाजार, एलडीए कॉलोनी सेक्टर आई, आशियाना सेक्टर जे और के में भी जगह जगह भंडारे लगाए गए।

Religion

महालया को देवी की निकलेगी पालकी

    आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नौ दिन देवी के नौ रूपो की उपासना सती के अंग जहा़ गिरे वहां बने शक्तिपीठ  शक्ति उपासना से जगती है दिव्य शक्तियां बलराम कुमार मणि त्रिपाठी आश्विन कृष्ण अमावस्या (महालया के दिन)को मां गौरी कैलाश पर्वत से अपने मायके जाती हैं,हर साल महालय से जाते समय कभी पालकी […]

Read More
Religion

दुर्गा के रूप महाशक्तियों का आह्वान, शारदीय नवरात्र मे देवी के नौ स्वरुप

 देवी देवता धरती के निकट आकर पाते है अपना भाग  ब्रह्मांड का नौ दिनो मे होता है काया कल्प नर नारी के भीतर दैवी शक्तियो के जागरण का महा पर्व बलराम कुमार मणि त्रिपाठी हमारे पुरुषार्थ को जगाने केलिए शक्ति जागरण पर्व के रूप में नौ दिन की नवरात्र उपासना का पर्व आश्विन शुक्ल प्रतिपदा […]

Read More
Religion

शारदीय नवरात्रि: मां शैलपुत्री के इस पूजा विधि से मिलेगी सुख समृद्धि और ऐश्वर्या बरसेगी मां शैलपुत्री की कृपा

आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी प्रश्न कुण्डली विशेषज्ञ/ ज्योतिषाचार्य इस साल नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर 2024 को होगी। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापित किया जाता है और मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती […]

Read More