झारखंड विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी भाजपा, रांची पहुंचे शिवराज और हिमंत बिस्वा सरमा

नया लुक ब्यूरो, रांची

भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए झारखंड दौरे पर हैं। भाजपा के एक पदाधिकारी ने आज रविवार को यह जानकारी दी। ज्ञात हो कि भाजपा ने शिवराज सिंह को झारखंड चुनाव का प्रभारी और हिमंता बिस्व सरमा को सह-प्रभारी बनाया है।

लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन की होगी समीक्षा

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बताया कि राज्य चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी के रूप में दोनों नेता अपने पहले दौरे में पार्टी नेताओं, कोर कमेटी के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और लोकसभा चुनाव प्रदर्शन की समीक्षा भी करेंगे। रविवार को ये बैठकें आयोजित हो रही हैं। शाहदेव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

रांची दौरे पर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्व सरमा ने पार्टी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आईसीएआर, नामकुम परिसर और रांची के हटिया इलाके में लीची बागान में पौधारोपण किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण को लेकर चिंतित हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को सुरक्षित बनाने के लिए यह पहल शुरू की गई है

Analysis

कांपा पाक, इंडियन आर्मी ने खिलौनों की तरह तोड़े चीनी हथियार

अजय कुमार लखनऊ।  कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल पाकिस्तान बल्कि चीन की भी पेशानी पर बल ला दिया है। दरअसल,भारतीय सेना पाकिस्तान को बुरी तरह से सबक सिखा रही है तो चीन की चिंता इस बात को लेकर है कि इस युद्ध में चीनी हथियारों की पोल […]

Read More
Analysis

सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

संजय सक्सेना,वरिष्ठ पत्रकार हाल के वर्षाे में भारतीय राजनीति में जिस तरह से सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच हर मुद्दे पर तलवारें खींची नजर आती थी,उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस तरह से दोनों धड़ों में एकजुटता देखने को मिल रही है,उससे देश की आम जनता काफी खुश है,वहीं पाकिस्तान में इसके उलट नजारा […]

Read More
Analysis

विवाद के समय बीजेपी क्यों छोड़ देती है अपने नेताओं का साथ

संजय सक्सेना लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी भारत की सबसे बड़ी और सबसे संगठित राजनीतिक पार्टियों में से एक है। अनुशासन, संगठनात्मक ढांचा और विचारधारा की स्पष्टता इसके प्रमुख स्तंभ माने जाते हैं। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में यह प्रवृत्ति देखी गई है कि जब पार्टी के किसी नेता पर विवाद खड़ा होता है, तो पार्टी […]

Read More