रात के अंधेरे में नेपाल से भारत में घुसपैठ करते चीनी महिला गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज!भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर से सटे पगडंडी मार्ग पर एसएसबी की 66 वीं वाहिनी ने रात 12 बजे एक विदेशी महिला को अवैध रूप से नेपाल से भारत में घुसपैठ करते हुए गिरफ्तार किया है।

आतिश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज

 

बताया जा रहा है कि रात में एसएसबी जवान सरहद पर गस्त कर रहे थे तभी रात 12 बजे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के डंडा पुल के पास पगडंडी मार्ग से एक युवती भारतीय सीमा में आते दिखाई दी। जिसे जवानों ने रोक कर उससे पूछताछ किया तो महिला पूरी तरह से अनभिज्ञता जता रही थी। बातचीत से पता चला कि महिला विदेशी है। जिसकी जानकारी अप्रवासन अधिकारियों को दी गई ।

अप्रवासन अधिकारियों ने जांच पड़ताल किया तो उसके पास किसी भी तरह का भारत में प्रवेश का प्रपत्र नहीं मिला। जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पकड़ी गई महिला चीन की रहने वाली है। जिसका नाम चाई जीहांग उम्र 49 वर्ष बताया गया है। फिलहाल अभी उससे पूछताछ हो रही है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के विरुद्ध 14 विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

National

गलत तथ्य परोस कर कुंभ को विफल बताने की साजिश : स्वामी जीतेंद्रानंद

गंगा महासभा ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर उठाए सवालः सरस्वती बोर्ड के पास गंगा को लेकर यदि कोई आंकड़ा है तो वह सामने रखे भयादोहन कर केवल अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का खेल कर रहा है बोर्ड मां गंगा को लेकर वास्तव में बोर्ड के पास कोई योजना और चिंता नहीं आचार्य संजय […]

Read More
National

अजब गजब : कुंडली नहीं, खराब CIBIL SCORE देखकर तोड़ दी शादी

मुरतिजापुर। आज के इस आधुनिक दौर में समाज में बहुत कुछ बदल रहा है। और बड़ी तेजी से बदलाव की ओर अग्रसर भी है। अगर हम बात शादी विवाह की करें ,तो इस क्षेत्र में बहुत बदलाव हुए है। अब कुंडली मिलान के अलावा लड़की लड़के की हेल्थ रिपोर्ट भी देखी जा रही है। यही […]

Read More
National

भारत ने संकटग्रस्त देशों से 1.5 करोड़ से अधिक नागरिकों को बाहर निकाला

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। भारत ने पिछले कई वर्षों के दौरान युद्ध, प्राकृतिक आपदा या संघर्ष की स्थितियों से जूझ रहे विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में भारतीयों और विदेशी नागरिकों को बाहर निकाला है। भारत सरकार ने कोविड19 महामारी के दौरान वर्ष 2020 में 1.5 करोड़ से अधिक लोगों को आपदाग्रस्त देशों से बाहर […]

Read More