पनियरा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला नगर पंचायत का बुलडोजर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी
पनियरा महराजगंज!

पनियरा नगर पंचायत कस्बे के मेन रोड पर गांधी पार्क से ब्लॉक गेट तक गुरुवार को नगर पंचायत कर्मियों व पुलिस की मौजूदगी में पटरियों के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलवाकर हटाया गया।

ईओ कनुप्रिया शाही ने मीडिया को बताया कि कस्बे में रोड के किनारे पटरियों पर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर लोगों को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद जिन लोगों ने सड़क पर अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया तो उन पर अब सख्ती दिखाई गई है और अतिक्रमण को हटाया गया। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा है कि रोड के किनारे पटरियों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए ताकि लोगों को आने जाने में सहूलियत हो और जाम की समस्या से निजात मिल सके। उसी के सापेक्ष में आज बुलडोजर चला कर अतिक्रमण हटवाया गया है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि ये अभियान अब लगातार चलता रहेगा। दोबारा सड़क के किनारे अवैध रूप से कब्जा कर व्यवसाय करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। अतिक्रमण हटाने के दौरान कस्बे में काफी गहमागहमी का माहौल रहा। वहीं अतिक्रमण हटाने को लेकर कुछ व्यवसायियों ने विरोध भी प्रकट किया।

छत गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,सभी खतरे से बाहर

 

इस दौरान नगर पंचायत के सुशील कुमार मिश्रा, दिग्विजय सिंह, राजू,अशोक सिंह, जगदीश यादव,मंगल, श्याम मोहन सहित पनियरा थाने के तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Central UP

मरीजों को फल वितरित कर मनाया गया मुरलीधर आहूजा का जन्मदिन

लोकबंधु अस्पताल में आयोजित किया गया कार्यक्रम आशियाना परिवार की महिला विंग की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम लखनऊ। रॉयल ग्रुप के चेयरमैन समाजसेवी मुरलीधर आहूजा का 68वां जन्मदिवस शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर आशियाना परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोकबंधु अस्पताल में मरीजों को फल इत्यादि का वितरण […]

Read More
Central UP

स्टैंड संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

उस्मानपुर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई घटना  इलाके में फैली सनसनी पुलिस मौके पर  कानपुर जिले में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ ‌। मुख्यमंत्री और डीजीपी के तमाम दावों के बावजूद यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है।असलहों से लैस बदमाशों ने कानपुर जिले के […]

Read More
Central UP

फतेहपुर: मुठभेड़ में इनामी हिस्ट्रीशीटर रिजवान घायल, गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर  लखनऊ। काफी दिनों से फरार चल रहे बीस हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर रिजवान शनिवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। वह वर्ष 2023 से फरार चल रहा था। पुलिस घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र स्थित पट्टी शाह निवासी रिजवान के खिलाफ हथगाम व […]

Read More