मासिक शिवरात्रि आज, जानें तिथि-शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

  • आषाढ़ महीने की मासिक शिवरात्रि है बेहद खास
  • इस व्रत से होती है अनंत फल की प्राप्ति

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

त्रयोदशी की तहर ही कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि भी भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन भक्त व्रत रखकर आराध्य शिव से अपने कल्याण की कामना करते हैं। मान्यता है कि इस व्रत से प्रसन्न होकर भगवान शिव सभी मनोकामना पूरी करते हैं।

शिवरात्रि खास होने की वजह

मासिक शिवरात्रि भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। यह शिवरात्रि सोमवार को पड़ रही है, सोमवार भी भगवान चंद्रमौली की पूजा के लिए समर्पित दिन है। इसलिए इस मासिक शिवरात्रि व्रत का दोगुना फल मिलेगा। और भगवान भक्त पर प्रसन्न होंगे।

मासिक शिवरात्रि का महत्वः

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जो व्यक्ति विधि विधान से इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करता है उसे अनंत फल मिलता है। मासिक शिवरात्रि के दिन ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप और रात्रि जागरण कर शिव का ध्यान करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल मिलता है। वहीं शिवरात्रि का व्रत मोक्षदायी भी है। इस दिन शिव पूजा सभी पापों का क्षय करने वाली और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म करने वाली होती है।

यह व्रत युवतियों के लिए विशेष महत्व का होता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन पूजा करने से अविवाहित युवतियां भगवान शिव से मनचाहे पति का आशीर्वाद पाती हैं और महिलाएं भगवान शिव से अपने पति और परिवार के लिए मंगल कामना करती हैं।

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि  

चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि यानी चैत्र कृष्ण चतुर्दशी विशिष्ट है। इस दिन इस विधि से पूजा करने से महादेव कल्याण करेंगे।

  • सुबह जल्दी उठकर स्वच्छ वस्त्र पहनकर मंदिर में दीप जलाएं।
  • शिवजी का स्वच्छ जल, गंगाजल और दूध आदि से अभिषेक करें।
  • भगवान गणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें।
  • ऊँ नमः शिवाय पंचाक्षरीय मंत्र का जाप करें।
  • भगवान भोलेनाथ को सात्विक चीजों का भोग लगाएं, आरती करें।
  • पूजा में त्रुटि के लिए माफी जरूर मांगना चाहिए।

Religion

महालया को देवी की निकलेगी पालकी

    आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नौ दिन देवी के नौ रूपो की उपासना सती के अंग जहा़ गिरे वहां बने शक्तिपीठ  शक्ति उपासना से जगती है दिव्य शक्तियां बलराम कुमार मणि त्रिपाठी आश्विन कृष्ण अमावस्या (महालया के दिन)को मां गौरी कैलाश पर्वत से अपने मायके जाती हैं,हर साल महालय से जाते समय कभी पालकी […]

Read More
Religion

दुर्गा के रूप महाशक्तियों का आह्वान, शारदीय नवरात्र मे देवी के नौ स्वरुप

 देवी देवता धरती के निकट आकर पाते है अपना भाग  ब्रह्मांड का नौ दिनो मे होता है काया कल्प नर नारी के भीतर दैवी शक्तियो के जागरण का महा पर्व बलराम कुमार मणि त्रिपाठी हमारे पुरुषार्थ को जगाने केलिए शक्ति जागरण पर्व के रूप में नौ दिन की नवरात्र उपासना का पर्व आश्विन शुक्ल प्रतिपदा […]

Read More
Religion

शारदीय नवरात्रि: मां शैलपुत्री के इस पूजा विधि से मिलेगी सुख समृद्धि और ऐश्वर्या बरसेगी मां शैलपुत्री की कृपा

आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी प्रश्न कुण्डली विशेषज्ञ/ ज्योतिषाचार्य इस साल नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर 2024 को होगी। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापित किया जाता है और मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती […]

Read More