श्रीलंका में ट्रांजिट हाउस निर्माण के लिए भारत ने दी अतिरिक्त धनराशि

  • भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय में सचिव डब्ल्यू. एस. सत्यानंद ने सौंपा चेक
  • मधु तीर्थस्थल पर भारत सरकार के अनुदान से कुल 96 ट्रांजिट हाउस बनाए जाएंगे, तीर्थयात्री करेंगे इसका उपयोग

कोलंबो। श्रीलंका में तीर्थयात्रियों की सहूलियत के लिए ट्रांजिट हाउस (पारगमन घर) के निर्माण को लेकर भारतीय अनुदान के तहत अतिरिक्त धनराशि आवंटित की गई है।
मन्नार, मधु श्राइन में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए भारत की आर्थिक सहायता से 96 ट्रांजिट घरों का निर्माण किया जाना है, जिसे लेकर भारत ने अपने अनुदान के तहत दी जाने वाली धनराशि में इजाफा किया है। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय में सचिव डब्ल्यू. एस. सत्यानंद ने परियोजना से संबंधित तौर-तरीकों को औपचारिक रूप देने के लिए मंगलवार को राजनयिक पत्रों पर हस्ताक्षर किए और उनका आदान-प्रदान किया।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा मधु तीर्थ, मन्नार में कम लागत वाली ट्रांजिट हाउसिंग निर्माण परियोजना से संबंधित तौर-तरीकों को औपचारिक रूप देने के लिए राजनयिक पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए। यह भारत सरकार द्वारा परियोजना के लिए लगभग 100 मिलियन एसएलआर का अतिरिक्त अनुदान प्रदान करने के निर्णय के परिणामस्वरूप हुआ है। परियोजना के लिए भारत सरकार की कुल प्रतिबद्धता अब 400 मिलियन एसएलआर से अधिक हो गई है।

दरअसल भारत सरकार ने आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में जारी परियोजनाओं से जुड़ी निर्माण सामग्री की लागत में उल्लेखनीय वृद्धि के प्रभाव को कम करने के साथ-साथ उन्हें शीघ्रता से पूरा करने के लिए नौ चालू अनुदान परियोजनाओं में अतिरिक्त धनराशि डालने का निर्णय लिया था। मधु तीर्थ, मन्नार में कम लागत वाली ट्रांजिट हाउसिंग निर्माण परियोजना उक्त नौ परियोजनाओं में से एक है।

उच्चायोग ने कहा मधु तीर्थस्थल पर भारत सरकार के अनुदान से अब कुल 96 ट्रांजिट हाउस बनाए जाएंगे, जिनका उपयोग तीर्थस्थल पर आने वाले तीर्थयात्री कर सकेंगे। परियोजना अभी चल रही है और प्रस्तावित ट्रांजिट हाउस निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

International

जी20 बैठक: जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में सुधार की मांग दोहराई

न्यूयॉर्क। वैश्विक शासन सुधार के तीन प्रमुख क्षेत्रों- संयुक्त राष्ट्र और उसके सहायक निकायों में सुधार, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संरचना में सुधार तथा बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बुधवार को यहां जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) से इतर ब्राजील की […]

Read More
International

नेपाल के रास्ते भारत में चाइनीज लहसुन की बड़े पैमाने पर तस्करी, कई राज्यों में अवैध आपूर्ति का विरोध

चाइनीज लहसुन की इतने बड़े पैमाने पर हो रही तस्करी के लिए आखिर जिम्मेदार कौन? भारत में कम हो रही लहसुन के उत्पाद की कमी पूरी करने के चक्कर में तस्कर कर रहे कमाई व्यापारी सवाल उठा रहे हैं कि तस्करी के जरिए चाइनीज लहसुन भारत कैसे आ रहा है। जबकि पिछले कई साल से […]

Read More
International

भारत का एनडीसी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा श्रीलंका, रक्षा अधिकारियों से मुलाकात

कोलंबो। भारत के राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (NDC) का एक प्रतिनिधिमंडल 64वें रणनीतिक पड़ोस अध्ययन दौरे के तहत श्रीलंका पहुंचा है। एनडीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के समूह ने श्रीलंका के प्रमुख रक्षा अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच मजबूत रक्षा संबंधों को और आगे लेकर जाने पर जोर दिया। अपनी […]

Read More