जीवन का आखिरी सवाल, क्या मोक्ष का हो सकता है पूर्वाभास?

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

जयपुर। मोक्ष एक परम आकांक्षा है, परंतु उसके लिए पात्रता भी आवश्यक है। इस पात्रता की परिभाषा भी समझनी होगी। मोक्ष का वास्तविक अर्थ है जन्म और मृत्यु के आवागमन से मुक्ति और परमब्रह्म में विलीन होना। यह भी तथ्य है कि एक जैसे तत्व ही एक दूसरे में विलय हो सकते हैं। ईश्वर यानी ब्रह्म निर्गुण तथा सम स्थिति में है। इसका अर्थ है कि वह काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार से मुक्त है। यदि प्राणी भी उसमें विलीन होना चाहता है तो उसे भी इसी स्थिति में आना पड़ेगा। तभी वह मोक्ष का पात्र बनने में सक्षम हो सकेगा। इसीलिए प्रत्येक धर्म में यही शिक्षा दी गई है कि यदि ईश्वर की प्राप्ति करनी है तो पहले बुराइयों से मुक्ति पानी होगी।

सनातन धर्म में जीवन को व्यवस्थित करने के लिए उसे चार भागों में विभाजित किया गया है। ये हैं-ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और संन्यास। वर्तमान में 60 वर्ष की आयु के बाद मनुष्य का एक प्रकार से वानप्रस्थ आरंभ हो जाता है। जीवन के इस पड़ाव पर उसे सांसारिक बुराइयों से दूर होने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए उसे पतंजलि के अष्टांग योग का सहारा लेना चाहिए। यदि वह इसके पहले दो कदम यानी यम-सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य, असते और अपरिग्रह तथा नियम-ईश्वर की उपासना, स्वाध्याय, शौच, तप, संतोष और स्वाध्याय को ही अपना ले तो बहुत हितकारी होगा।

इसमें अपरिग्रह से तात्पर्य है आवश्यकता से अधिक भंडारण न करना। असते अर्थात् किसी प्रकार की चोरी न करना। इन दोनों कदमों से ही मनुष्य की मानसिकता बदल जाएगी और परम शांति तथा सम स्थिति का अनुभव होगा। ऐसी अवस्था जिसमें कोई कामना या भय नहीं रहेगा। यदि यह अवस्था स्थायी रूप से प्राप्त हो जाती है तो मनुष्य को यह आभास हो जाना चाहिए कि वह मोक्ष का पात्र बन गया है और अब उसे सर्वशक्तिमान स्वयं अपने में विलीन करके परम शांति प्रदान करेंगे। इसी को मोक्ष का आभास भी कहा जाता है।

Religion

महालया को देवी की निकलेगी पालकी

    आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नौ दिन देवी के नौ रूपो की उपासना सती के अंग जहा़ गिरे वहां बने शक्तिपीठ  शक्ति उपासना से जगती है दिव्य शक्तियां बलराम कुमार मणि त्रिपाठी आश्विन कृष्ण अमावस्या (महालया के दिन)को मां गौरी कैलाश पर्वत से अपने मायके जाती हैं,हर साल महालय से जाते समय कभी पालकी […]

Read More
Religion

दुर्गा के रूप महाशक्तियों का आह्वान, शारदीय नवरात्र मे देवी के नौ स्वरुप

 देवी देवता धरती के निकट आकर पाते है अपना भाग  ब्रह्मांड का नौ दिनो मे होता है काया कल्प नर नारी के भीतर दैवी शक्तियो के जागरण का महा पर्व बलराम कुमार मणि त्रिपाठी हमारे पुरुषार्थ को जगाने केलिए शक्ति जागरण पर्व के रूप में नौ दिन की नवरात्र उपासना का पर्व आश्विन शुक्ल प्रतिपदा […]

Read More
Religion

शारदीय नवरात्रि: मां शैलपुत्री के इस पूजा विधि से मिलेगी सुख समृद्धि और ऐश्वर्या बरसेगी मां शैलपुत्री की कृपा

आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी प्रश्न कुण्डली विशेषज्ञ/ ज्योतिषाचार्य इस साल नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर 2024 को होगी। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापित किया जाता है और मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती […]

Read More