कुकरैल वन क्षेत्र में “स्मृति वन” की स्थापना

वन विभाग के सेवानिवृत अधिकारियों ने की भागीदारी

लखनऊ। अवध वन प्रभाग, लखनऊ में बुधवार को कुकरैल वन क्षेत्र में “स्मृति वन” की स्थापना की गई। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, और विशिष्ट अतिथि मनोज सिंह, अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, और एसके शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

“स्मृति वन” का उद्देश्य भारतीय वन सेवा के उन सभी अधिकारियों की स्मृति को जीवित रखना है जिन्होंने पिछले तीन या चार दशकों में वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस स्मृति वन में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। जिनमें मौलश्री, अमलताश, हरसिंगार और सीता अशोक प्रमुख हैं।

मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार ने सेवानिवृत्त अधिकारियों से अपने अनुभवों और सुझावों को साझा करने का अनुरोध किया ताकि वन विभाग को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहे और 36.50 करोड़ वृक्षारोपण के लक्ष्य को और बेहतर बनाया जा सके।

डीएफओ लखनऊ सितान्शु पाण्डेय के निर्देशन में यह वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुआ। “स्मृति वन” में भविष्य में सेवानिवृत्त अधिकारी कुकरैल वन क्षेत्र में आकर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर अपनी सहभागिता दर्ज करा सकते हैं।

Purvanchal

नहीं रहे नर्रे बुजुर्ग के शिवदयाल चंद, मुम्बई के टाटा अस्पताल में ली अंतिम सांस

राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित चंद कस्टम कमिश्नर समेत कई पदों पर कर चुके थे कार्य एयर कारगो से वाराणसी पहुंचेगा इनका पार्थिव शरीर, मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार नया लुक संवाददाता लखनऊ। वो गांव की शान थे। गांव का कोई ऐसा शख्स नहीं, जो उनकी बात न मानता रहा हो। यूँ कहें कि जब […]

Read More
Purvanchal

सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और गौरवशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है होली : चंद्र भूषण

खंड शिक्षा अधिकारी संग छात्रों ने मनाया रंगों का त्योहार कंपोजिट विद्यालय भिटौली में मनाया गया होलीकोत्सव महराजगंज। जिले के घुघली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भिटौली में बुधवार को होलीकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और बीईओ चंद्र भूषण पाण्डेय ने एक साथ मिलकर होली के रंगों में […]

Read More
Purvanchal

दुखद खबरः परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी बोलेरो पलटी तीन की मौत 11 घायल

नया लुक संवाददाता महराजगंज। फरेंदा-धानी मार्ग पर ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास छात्राओं से भरी एक बोलेरो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को […]

Read More