मथुरा जेल पर कृष्ण जन्मोत्सव पर मची धूम

प्रदेश के जेलों में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

जेलों में देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम

लखनऊ। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रदेश की समस्त जेलों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा की जेल में जेल प्रशासन के अधिकारियों ने आकर्षक झांकियां के साथ पूरे परिसर को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस मौके पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। लखनऊ जेल की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनी रही।

भगवान कृष्ण की जन्मस्थली पर अजन्मे श्री कृष्ण का जन्मदिन हर्षोल्लास के मना। इस अवसर पर मथुरा के संत शिरोमणि गुरु शरणानंद महाराज ने बंदियों को कारागार में रहते हुए भगवान का भजन करने एवम कारागार को सुधार गृह की तरह मानकर कारागार से रिहा होने पर अपने को पूरी तरह बदल कर समाज को बदलने की शपथ दिलाई गई। कारागार की बैरको में झांकी सजाई गई तथा बंदियों के द्वारा राधा कृष्ण का स्वरूप धरकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रात्रि में कारागार परिसर में बने मंदिर में भी कर्मचारियों ने कान्हा का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग जी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसी प्रकार राजधानी की जिला कारागार में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी जोरशोर से मनाई गई। जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया पर्व के लिए जेल परिसर को छोटी छोटी रंगीन झालरों से बड़े के आकर्षक तरीके से सजाया गया था। जेल की प्रत्येक सर्कल और नियंत्रण कक्ष पर आकर्षक झांकियां सजाई गई थी। जेल में बंद करीब साढ़े छह सौ से अधिक बंदियों ने उपवास भी रखा। उपवास रखने वाले बंदियों को फलाहार भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक कारागार डा रामधनी के अलावा अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसी प्रकार मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मेरठ समेत अन्य जेलों में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

Central UP

मोटा अनाज वितरित कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया कार्यक्रम का आयोजन राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में वितरित किया गया श्री अन्न नया लुक संवाददाता लखनऊ। राजधानी लुकोनो समेत प्रदेश के कई जिलों मे व्यापारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन “श्री अन्न वितरण दिवस “के रूप मे मनाया। मंगलवार को दारुलसफा मे “श्री अन्न […]

Read More
Central UP

निजामपुर मल्हौर चिनहट: चार दिन से लापता प्रतियोगी छात्र का नहीं लगा सुराग

गुमशुदगी दर्ज कर हाथ पर हाथ धरे बैठी है पुलिस घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल, चैन से सो रहे ज़िम्मेदार ए. अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित निजामपुर मल्हौर निवासी राशिद अली उर्फ लड्डन का 30 वर्षीय बेटा समशाद अली उर्फ टीपू 13 सितंबर 2024 को संदिग्ध हालात में कहीं लापता हो गया। टीपू घर […]

Read More
Central UP

नए कपड़े और सूट पाकर खिले महिला बंदियों के बच्चों के चेहरे

शाहजहांपुर जेल में समाजसेवी ने बंटवाए महिलाओं और बच्चों को कपड़े लखनऊ। शाहजहांपुर जेल में निरुद्ध गरीब महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को सामाजिक सहयोग से साड़ियां सूट एवं बच्चों के रेडीमेड सूट एवं फ्रॉक भेंट किए गए। शहर के समाजसेवी एवं उद्योगपति नूर आलम के सहयोग से किया गया। जेल अधीक्षक […]

Read More