आशियाना पुलिस ने पेश की मानवता की अद्भुत मिसाल

थाना परिसर में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्मोत्सव

पुलिसकर्मियों ने किया आगंतुकों का सेवा सत्कार

लखनऊ। आशियाना थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या हुए। भगवान कृष्ण के भजनों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान आशियाना पुलिस कर्मियों ने मानवता को अद्भुत मिसाल पेश की। जिसकी लोग सराहना करते नजर आए। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या ने स्थानीय लोगों ने भागीदारी की।

जन्माष्टमी के अवसर पर आशियाना थाना परिसर को बड़े ही आकर्षक तरीके से सजाया गया था। मंदिर और थाना परिसर में लगी छोटी छोटी रंगीन झालरों की सजावट सुंदरता की कुछ अलग ही छटा बिखेर रही थी। परिसर में सजाए गए कृष्ण दरबार के सामने गायिका कृष्ण भक्ति गीत के साथ लोकगीत पेश कर रही थी। इन मनोहारी गीतों ने कार्यक्रम में बैठे भक्तो को नृत्य करने के लिए मजबूर कर दिया। फरमाइसी भक्तिगीत पर लोगों ने जमकर डांस किया।

कार्यक्रम के दौरान खासबात यह देखने को कि थाने पर तैनात उप निरीक्षक और सुरक्षाकर्मी (सिपाही) प्रत्येक आगंतुक का स्वागत करते नजर आए। सिपाहियों ने थाने के सामने खड़ी महिलाओं, बच्चों और आगंतुकों से कुर्सियों पर बैठक भजन सुनने का आग्रह भी किया। यही नहीं आगंतुकों से प्रसाद ग्रहण करने को भी कहा गया। थाने की ओर से आगंतुकों के लिए भोजन प्रसाद के तहत पूड़ी सब्जी के साथ मीठे की व्यवस्था भी कर रखी थी। सैकड़ों की संख्या में लोगों में भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

Purvanchal

स्वस्थ रहने के लिए पोषण की जानकारी जरूरी- प्रो. विमला मिश्रा

राइडर-राष्ट्रीय पोषण के अंतर्गत पोषण सप्ताह का समापन स्वस्थ रहने के लिए क्या हो खान-पान, जानें सभी लोग उमेश चन्द्र त्रिपाठी फरेंदा। स्वस्थ रहने के लिए पोषण की जानकारी जरूरी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इसलिए जीवन में पोषण का बहुत महत्व है। जब तक बच्चे सुपोषित नहीं होंगे […]

Read More
Purvanchal

फरेंदा में जनता से धौंस जमा रहे फर्जी दरोगा को किया बेनकाब, पुलिस को सुपुर्द

उमेश चन्द्र त्रिपाठी फरेंदा। महाराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां खुद को दारोगा बताकर जनता पर धौंस जमा रहे एक व्यक्ति की पोल खुल गई।आरोपी विनोद यादव जो मऊ जनपद का रहने वाला है, फरेंदा कस्बे में फर्जी दारोगा बनकर लोगों के बीच अपनी धौंस जमा […]

Read More
Purvanchal

अब 75 से 76 जिला बनाने की माँग, फरेंदा को नया जिला बनाने की कवायद शुरू

फरेंदा को जिला बनाने के लिए साल 1995 में सपा के लक्ष्मीपुर के विधायक अखिलेश सिंह ने किया था बड़ा जनआंदोलन अखिलेश सिंह द्वारा उस वक्त किया गया जनआंदोलन आज रंग लाया महराजगंज। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती के बाद कोई नया जिला सृजित नहीं हो सका। हालाँकि नए ज़िले के […]

Read More