मिथुन, वृश्चिक और कुम्भ के लिए अतिशुभकारी है आज का दिन, जानें आज का पंचांग व राशिफल

आज का राशिफल व पंचांग– 17 सितम्बर, 2024, मंगलवार

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

आज और कल का दिन खास

17 सितंबर 2024 : अनंत चतुर्दशी व्रत आज।

17 सितंबर 2024 : विश्वकर्मा पूजा आज।

18 सितंबर 2024 : दानपुण्य पूर्णिमा कल।

18 सितंबर 2024 : प्रतिपदा श्राद्ध कल।

विश्वकर्मा पूजा आजः जानें क्या है पूजा विधि, मुहूर्त और कथा… दोनों कथाओं में है रोचक प्रसंग

आज का राशिफल– 17 सितम्बर, 2024, मंगलवार

मेष राशि : आज अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। जरूरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है।

वृषभ राशि : आज आपके दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।

मिथुन राशि : आज आपके लिए सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है।

कर्क राशि : आज दिन की शुरुआत में आपका स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी सम्भावना है सतर्क रहें। व्यय वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है।

सिंह राशि : आज आप अपने कपड़े रहनसहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। तबादला हो सकता है जो चिंताजनक रहेगा।

कन्या राशि : आज आपके परिजनों का स्वास्थ्य नरम रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज सोचसमझकर कदम बढ़ाने की ज़रूरत है। जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें।

तुला राशि : आज पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। राजकीय सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि : आज किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान, मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विदेशगमन की संभावना भी है। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे।

धनु राशि : आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। प्रेमप्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

मकर राशि : उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएंगे। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे।

कुम्भ राशि : आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। आज परिवार को समय देने से आनंद मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेमी/प्रेयसी से प्रेम में सफलता मिलेगी।

मीन राशि : आज आपकी एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। पैसे की लेनदेन या जमानत आपको फंसा न दे, इसका ध्यान रखें। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। लग्न योग है। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती हैं।

कल से शुरू हो रहे हैं पितृ-पक्ष, जानें कब हैं तिथियां और कैसे होता है पितृदोष

आज का पंचांग– 17 सितम्बर 2024, मंगलवार

तिथि    चतुर्दशी    11:46 AM

नक्षत्र   शतभिषा   01:54 PM

करण     वणिज,   11:46 AM,

             विष्टि      09:57 PM

पक्ष        शुक्ल

योग        धृति,     07:48 AM,

अगले दिन

शूल     03:41 AM

वार        मंगलवार

सूर्योदय             06:07 AM

सूर्यास्त             06:23 PM

अगले दिन

चन्द्रमा     कुम्भ  05:45 AM

राहुकाल  03:19 – 04:51 PM

विक्रमी संवत्  2081

शक सम्वत  1946 (क्रोधी)

मास अमांत      भाद्रपद

मास पूर्णिमांत   भाद्रपद

शुभ मुहूर्त

अभीजित 11:50 – 12:39 PM

नोटअगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9116089175 पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Astrology

गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है आर्थिक लाभ

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज आपको चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। आपको धैर्य बनाए रखनें की आवश्कता है। नए काम शुरू करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। […]

Read More
Astrology

आज और कल का दिन खास है कुछ खास जानें आज का राशिफल

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : कार्यस्थल पर आप शानदार प्रदर्शन करेंगे और उत्साह के साथ काम करेंगे। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आप सफल होंगे। आपको अपने करियर को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। कई यात्राएं हो सकती हैं और वे फायदेमंद भी होंगी। सशस्त्र […]

Read More
Astrology

मंगलवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है जीवनसाथी की तरक्की

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं। प्यार का मौसम रंगीन है। अपने पार्टनर से जो उम्मीदें लगाए बैठे थे, वह पूरी होंगी। काम की अधिकता के कारण आप अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे। परन्तु उसका पूरा साथ मिलेगा। वृषभ : विवाह के लिए सही समय है, लेकिन […]

Read More