आज हो सकता है हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार,  छह-सात नए चेहरों को मिलेगा मौका

  • कई मंत्रियों का कट सकता है पत्ता
  • कई नए चेहरों की होने वाली है एंट्री

नया लुक ब्यूरो

रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कल पांत दिसंबर को करने की तैयारी चल रही है। जानकारी के अनुसार सरकार ने मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए 5 दिसंबर के दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित करने का आग्रह राजभवन को औपचारिक तौर पर भेजा है। लेकिन आधिकारिक तौर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का ऐलान अभी नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक़ इस दिन 11 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के छह, कांग्रेस के चार और राष्ट्रीय जनता दल के एक मंत्री होंगे। वही इस बार मंत्रिमंडल में छह से सात नए चेहरों को मौका मिलना तय माना जा रहा है।

जिनमे झारखंड मुक्ति मोर्चा की चाईबासा के विधायक दीपक बिरुआ, घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, मधुपुर के विधायक हफीजुल हसन, भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव, जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी और टुंडी के विधायक मथुरा महतो को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। लेकिन ईचागढ़ की विधायक सविता महतो और राजमहल के विधायक एमटी राजा के नाम पर भी चर्चा चल रही है। वहीं कांग्रेस की ओर से जिन चार विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है, उनमें लोहरदगा के विधायक रामेश्वर उरांव, जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह एवं पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव में कोई एक और कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के नाम शामिल हैं।

इनमें भी रामगढ़ की विधायक ममता देवी, बेरमो के विधायक जयमंगल सिंह और मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह के भी नाम की चर्चा है। जबकि राजद के कोटे से देवघर के विधायक सुरेश पासवान मंत्री बनने की रेस में सबसे आगे बताए जाते हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि गोड्डा के विधायक संजय सिंह यादव और हुसैनाबाद के विधायक संजय प्रसाद यादव ने भी मंत्री पद के लिए लॉबिंग की है।

National

आतंकियों के स्लीपिंग माड्यूल्स निष्क्रिय करने में फेल है सुरक्षा एजेंसियां 

इंतजाम: जुड़ने से पहले ही टूट जाती हैं कड़ियां ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूचनाओं की कड़ियां जुड़ने से पहले ही टूट जा रही है। यही वजह है कि बीते दो-तीन दशकों के भीतर देश व प्रदेश कई जिलों में दो दर्जन से अधिक आतंकी घटनाएं होने के बावजूद यहां सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों के स्लीपिंग माड्यूल […]

Read More
National

दहशतगर्दों का स्केच जारी, जांच एजेंसियां सक्रिय जल्द होगें खूंखार सलाखों के पीछे 

 बताया जा रहा है सात थे आतंकी  बदले की आग में जल रहा पूरा देश ए अहमद सौदागर लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की अहम भूमिका होने की सुगबुगाहट धीरे-धीरे सामने आ रही है। जानकार बताते हैं कि घटना वाले स्थान पर सात खूंखार आतंकी मौजूद थे। बताया […]

Read More
National

राहुल गांधी की विदेश में जहरीली जुबान, भारत की साख पर वार

संजय सक्सेना लखनऊ। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर विदेशी धरती से भारत की संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर विवादों में आ गए हैं। अमेरिका यात्रा के दौरान बोस्टन यूनिवर्सिटी में दिए गए उनके बयान ने सियासी हलकों में एक बार फिर उबाल ला दिया है। […]

Read More