छि..छिः इतना घिनौना कार्य कैसे कर सकता है कोई पिता, गिरफ्तार

  • देवरिया ज़िले की इस घटना के बाद अब आप भी हो जाओगे सजग
  • अफसोसजनकः गोंद में खिलाने वाला पिता कैसे बन सकता है इतना बड़ा हवशी

गोरखपुर। यदि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो यह ख़बर ज़रूर शेयर करें। यह ख़बर सुनकर आप दंग रह जाएँगे। एक पिता अपनी ही बेटी के साथ इतना गंदा कार्य कैसे कर सकता है। वो भी महज़ 11 साल की बच्ची के साथ इतना बुरा कर्म। यदि आप घोर कलियुग की बात करते हैं तो इससे ज़्यादा आपको कुछ देखने सुनने को नहीं मिलेगा। ख़बर पूर्वांचल के ज़िले देवरिया से है। वहाँ बेल्थरा रोड निवासी एक शख़्स ने अपनी ही बेटी से दुष्कर्म कर बैठा। सूचना पुलिस तक पहुँची तो वो फ़रार हो गया और अब क़रीब दो माह बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर पाई।

लगभग दो माह से फरार बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को पुलिस ने दो दिन पहले यानी गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को दुष्कर्मी पिता को विशुनपुरा चट्टी से धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला ने दो माह पहले अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था। महिला ने पुलिस को बताया था कि घटना के दिन में खुद अपने ननिहाल चली गयी थी। अगले दिन वापस लौटी तो 11 साल की बेटी ने पिता के द्वारा दुराचार किये जाने की जानकारी दी। इसके बाद लड़की को लेकर थाने पहुंची जहां पर पूछताछ के बाद पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया। हालांकि घटना के बाद से ही आरोपी पिता फरार हो गया था।

ये भी पढ़ें

इस घटना के बारे में उभांव थाने के प्रभारी विपिन सिंह का कहना है कि आरोपी मूल रुप से देवरिया ज़िले के रामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। हालांकि वह लम्बे समय से इलाके के एक गांव में स्थित ससुराल में परिवार के साथ रहकर ट्रक चलाता था। उनका कहना है कि घटना के बाद से वह फरार था जिसकी खोजबीन की जा रही थी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में SO के अलावे सिपाही अक्षय लाल, पंकज सिंह आदि थे।

Purvanchal

नहीं रहे नर्रे बुजुर्ग के शिवदयाल चंद, मुम्बई के टाटा अस्पताल में ली अंतिम सांस

राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित चंद कस्टम कमिश्नर समेत कई पदों पर कर चुके थे कार्य एयर कारगो से वाराणसी पहुंचेगा इनका पार्थिव शरीर, मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार नया लुक संवाददाता लखनऊ। वो गांव की शान थे। गांव का कोई ऐसा शख्स नहीं, जो उनकी बात न मानता रहा हो। यूँ कहें कि जब […]

Read More
Purvanchal

सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और गौरवशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है होली : चंद्र भूषण

खंड शिक्षा अधिकारी संग छात्रों ने मनाया रंगों का त्योहार कंपोजिट विद्यालय भिटौली में मनाया गया होलीकोत्सव महराजगंज। जिले के घुघली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भिटौली में बुधवार को होलीकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और बीईओ चंद्र भूषण पाण्डेय ने एक साथ मिलकर होली के रंगों में […]

Read More
Purvanchal

दुखद खबरः परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी बोलेरो पलटी तीन की मौत 11 घायल

नया लुक संवाददाता महराजगंज। फरेंदा-धानी मार्ग पर ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास छात्राओं से भरी एक बोलेरो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को […]

Read More