बिजली कर्मियों का गुस्सा बढ़ा : लगातार चौथे दिन बिजली कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आवाहन पर आज लगातार चौथे दिन प्रदेश भर में बिजली कर्मचारियों और अभियंताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया और विरोध सभा की। काली पट्टी बांधकर विरोध सभा करने का अभियान 18 जनवरी को भी जारी रहेगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि निजीकरण के बाद बिजली कर्मियों ,जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं की बड़े पैमाने पर छंटनी होने वाली है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में कर्मचारियों के 44330 पद हैं और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में कर्मचारियों के 33161 पद है। निजीकरण होने के बाद यह 77491पद समाप्त हो जाएंगे और स्वाभाविक तौर पर कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छटनी होगी। इसमें 50 हजार संविदा कर्मी, 23818 तकनीशियन और अन्य कर्मचारी,2154  जूनियर इंजीनियरों और 1518 अभियंताओं के पद हैं।

संघर्ष समिति ने कहा कि निजीकरण होने के पहले ही संविदा कर्मियों की छटनी की जा रही है जिससे बिजली कर्मियों में भारी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि निजीकरण के बाद दिल्ली और उड़ीसा में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को वी आर एस देकर हटाया गया था। आगरा में टोरेंट पॉवर कंपनी ने पॉवर कॉरपोरेशन के एक भी कर्मचारी को नहीं रखा था। ग्रेटर नोएडा में नोएडा पॉवर कंपनी ने भी उप्र राज्य विद्युत परिषद के एक भी कर्मचारी को नहीं रखा था। इन सबको देखते हुए बिजली कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

संघर्ष समिति ने कहा कि निजीकरण हेतु ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट नियुक्त करने के आर एफ पी डॉक्यूमेंट में अर्ली वी आर एस का उल्लेख किया गया है। सामान्यतया वी आर एस 30-35 साल की नौकरी वाले कर्मचारियों के लिए होता है किन्तु अर्ली वी आर एस से ऐसा प्रतीत होता है कि बहुत कम सर्विस वाले कर्मचारियों की  छुट्टी की जाने वाली है। आज वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, आजमगढ़, बस्ती, अलीगढ़, मथुरा, एटा,कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, बरेली, देवी पाटन, सुल्तानपुर, अयोध्या, झांसी, बांदा, उरई, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, पनकी, हरदुआगंज, परीक्षा, जवाहरपुर, ओबरा, और अनपरा में बड़ी सभाएं की गई।

Raj Dharm UP

भारत ने यूएन में कहा- समुद्री सुरक्षा हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण

न्यूयॉर्क। भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) को बताया कि समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद निरोध उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक हितों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने ‘ अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा का रखरखाव: वैश्विक स्थिरता के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के […]

Read More
Raj Dharm UP

दिव्यांग शिक्षण संस्थानों में संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री ने कहा: बाहरी संगठनों को अनुमति देने से पहले गहन जांच अनिवार्य, छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि दिव्यांग छात्रों को दिग्भ्रमित करने की कोशिशों पर सख्त नजर, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश अराजक संगठनों की गतिविधियों से सुरक्षा के लिए सभी विद्यालयों व केंद्रों का व्यापक निरीक्षण कराने के निर्देश मुख्यमंत्री ने कहा: शिक्षक […]

Read More
Raj Dharm UP

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

 ग्लोबल साउथ’ स्वास्थ्य चुनौतियों से प्रभावित, भारत का नजरिया पेश करता है टिकाऊ मॉडल, बोले पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने जिनेवा में आयोजित विश्व स्वास्थ्य सभा के 78वें सत्र को दिये वीडियो संदेश में इस वर्ष की थीम ‘स्वास्थ्य के लिए एक विश्व’ को रेखांकित किया और इस बात पर जोर दिया कि यह वैश्विक स्वास्थ्य […]

Read More